Advantages of Digital audio

Advantages of Digital audio (डिजिटल audio के लाभ)

Digital audio वह तकनीक होती है, जिससे Sound signals को binary Digital data की सीरीज के रुप में दर्शाया जाता है| अर्थात 0 एवं 1 जिन्हें कंप्यूटर समझकर उस पर कार्य करता है| एक बार डिजिटाइज किए जाने के बाद Sound को किसी भी अन्य binary files की तरह प्रोसेस किया जा सकता है| जिससे संबंधित editing और playback सॉफ्टवेयर का प्रयोग होता है|

Digital audio की Analog audio की अपेक्षा अपने ही लाभ है-

  1. Digital audio में degradation की संभावना कम होती है क्योंकि पूरा ट्रांसमिशन और अन्य सभी ट्रांजैक्शन प्रक्रियाएं एक इलेक्ट्रॉनिक Signal की तरह होती हैं| जिसमें हवा या अन्य माध्यम के हस्तक्षेप से बचा जा सकता है| इस तरह से पेरेंट Signal की क्वालिटी को पूरी प्रक्रिया में मेंटेन किया जा सकता है|
  2. कंप्यूटर्स के साथ एडिटिंग मैं पेरेंट्स Signal की cuting, pasting और manipulating बड़ी आसानी से होती है| इसके अलावा कोई स्पेशल इफेक्ट्स जैसे “echo” को आर्टिफिशियल तरीके से बिना किसी हार्डवेयर की मदद से जोड़ा जा सकता है दूसरी ओर audio के लिए बहुत ही महंगे हार्डवेयर की जरूरत होती है और बहुत से उपकरणों की भी|
  3. Digital audio रिप्रोडक्शन के दौरान उत्कृष्ट क्वालिटी का होता है क्योंकि इसमें हवा या अन्य लॉस करने वाले माध्यमों का हस्तक्षेप नहीं होता है|
  4. Digital audio को Digital data के रूप में स्टोर किया जा सकता है और इन्हें CD-ROM जैसे विश्वसनीय माध्यम में स्टोर किया जाता है| इस तरह से उनकी लाइफ को औसतन 50 वर्षों से अधिक तक बिना लॉस के बढ़ाया जा सकता है|

error: Content is protected !!