Audio Hardware and Software in Multimedia

Audio Hardware and Software in Multimedia

Hardware for Audio (ऑडियो के लिए हार्डवेयर)

कंप्यूटर ऑडियो के लिए निम्न हार्डवेयर की जरूरत होती हैं-

  • एक साउंड कार्ड

साउंड कार्ड सभी मल्टीमीडिया कंप्यूटर के लिए जरूरी होते हैं| साउंड कार्ड मूलतः साउंड फाइल्स के प्लेबैक डिजिटाइजेशन रिकॉर्डिंग और कंप्रेशन के लिए बनाए गए होते हैं| नई साउंड कार्ड्स ओपन आर्किटेक्चर का प्रयोग करते हैं जो एक multipurpose digital signal processor (DSP) का प्रयोग digital domain में सभी ऑडियो सिग्नलस के मुख्य कंट्रोलर के रूप में करते हैं| सिस्टम का फीचर एक समर्पित माइक्रोप्रोसेसर होता है जो विशेष रूप से computation incentive algorithm को पाने के लिए डिज़ाइन किया गया है जो नई ऑडियो तकनीक की रीड की हड्डी है| DSP का प्रयोग साउंड कार्ड को डिजिटल फ़िल्टरिंग एंटी एलियाजिंग, नॉइज़ शेपिंग और कंप्रेशन आदि कार्य करने की क्षमता प्रदान करता है|

  • इनपुट डिवाइस जैसे माइक्रोफोन जो ऑडियो इनपुट के लिए म्यूजिक की voice या किसी अन्य प्रकार की साउंड को कंप्यूटर में रिकॉर्ड करता है| साउंड बोर्ड का कनवर्टर इनपुट साउंड को डिजिटाइज करने का कार्य करता है|
  • आउटपुट डिवाइस जैसे स्पीकर या हेडफोंस, ऑडियो रिकॉर्डेड आउटपुट के लिए होते हैं| साउंड बोर्ड का D/A कनवर्टर साउंड को डिजिटल से एनालॉग रूप में कन्वर्ट करने का कार्य करता है|
  • साउंड एडिटर्स साउंड क्लिपिंग्स को कट और पेस्ट करते हैं और स्पेशल इफेक्ट्स ऐड करते हैं|
  • MIDI डिवाइसेस का प्रयोग भी ऑडियो डाटा के लिए इनपुट और आउटपुट दोनों तरह की डिवाइस के रूप में होता है|
  • synthesized साउंड को भी एक कंप्यूटर पर कीबोर्ड और साउंड सीक्वेंसर सॉफ्टवेयर का प्रयोग करके जनरेट किया जा सकता है|
  • ऑडियो मिक्सर का प्रयोग साउंड को मल्टीपल चैनल्स के सिंक्रोनाइजेशन पॉइंट्स जैसे कंट्रोल्स के साथ कंबाइन करने के लिए किया जाता है|

Software for Audio (ऑडियो के लिए सॉफ्टवेयर)

उपरोक्त बताए गए टूल्स और डिवाइस इसके अतिरिक्त निम्न क्षमताएं एक मल्टीमीडिया कंप्यूटर सिस्टम, जिसमें ऑडियो क्षमता होती है, के लिए अत्यंत आवश्यक है|

ऑडियो क्लिप्स

ऑडियो क्लिप्स की मदद से (पूर्व निर्मित साउंड इफ़ेक्ट म्यूजिक और नरेशन) कोई भी व्यक्ति मल्टीमीडिया एप्लीकेशन में ऑडियो को सीधे सेलेक्ट, इंपोर्ट और प्रयोग कर सकता है| इससे समय व श्रम दोनों की बचत होती है| इसी तरह की ऑडियो क्लिप यदि बनाया जाता है तो इसमें बहुत समय व मेहनत लगती है|

हाई क्वालिटी साउंड के लिए सॉफ्टवेयर

मल्टीमीडिया एप्लीकेशन में बहुत हाई क्वालिटी के ऑडियो की जरूरत होती है जिससे साउंड को प्रभावी ढंग से रिप्रोड्यूस किया जा सके| आवश्यक हार्डवेयर को प्रयोग करना ना केवल महत्वपूर्ण है बल्कि हाई क्वालिटी ऑडियो की रिकॉर्डिंग और प्लेबैक के लिए सॉफ्टवेयर सपोर्ट भी आवश्यक है|

रिकॉर्डिंग और प्लेबैक क्षमता

एक मल्टीमीडिया सिस्टम जिसमें ऑडियो क्षमता होती है| यूजर को एक ऑडियो सीक्वेंस को कंट्रोल और रिकॉर्ड करने की अनुमति देती है| उदाहरण के लिए, यह यूजर को साउंड सिक्वेंस को pause और replay जैसे विकल्प प्रदान करता है|

वॉइस रिकग्निशन सॉफ्टवेयर

इसका प्रयोग एक दी गई आवाज़ के स्पीकर को पहचानने के लिए होता है इसमें प्रत्येक वॉइस स्पोकर की पूरी जानकारी के साथ साथ दूसरी वॉइसेज कैसेट भी एक डेटाबेस में स्टोर होते हैं दी गई आवाज को इन्हीं से मैच कराया जाता है|


टेक्स्ट टू स्पीच और स्पीच टू टेक्स्ट कन्वर्शन सॉफ्टवेयर

लिखे गए टेक्स्ट को करेंस्पेंडिंग साउंड में और स्पीच का करेंस्पेंडिंग टेक्स्ट में कन्वर्ट करने के लिए भी सॉफ्टवेयर की आवश्यकता होती है|


error: Content is protected !!