Bitmap fonts

Bitmap fonts (बिटमैप फ़ॉन्ट्स)

Bitmap fonts निश्चित साइज के टाइप फेसेस है और इनमें निश्चित गुण एवं विशेषताएं होती हैं| जैसे bold face या italic bitmap बिंदुओं के pattern का एक रिकॉर्ड होता है| जो एक निश्चित साइज में एक निश्चित कैरेक्टर बनाता है| जिसके कुछ विशेष गुण होते हैं एक 36 पॉइंट Times new roman मीडियम कैपिटल A, एक 36 पॉइंट Times new roman बोल्ड फेस कैपिटल A और 30 पॉइंट Times new roman मीडियम कैपिटल A के लिए बिटमैप अलग-अलग और निश्चित होते हैं|

बिटमैप की गई images आमतौर पर text तक सीमित होती है| और यह प्रिंटेड पेज तैयार करने का एक तेज तरीका है| जो केवल कुछ ही type font का प्रयोग करते हैं| यदि हार्डकॉपी में graphic image को बिटमैप की गई image के साथ शामिल किया जाना है| तो ग्राफिक बनाने के लिए आपके सॉफ्टवेयर को प्रिंटर निर्देश भेजने में सक्षम होना चाहिए जो यह समझ पाएगा| प्रिंटर्स आज भी कुछ बिटमैप किए गए fonts जो चिप पर स्टोर होते हैं, के साथ आते हैं लेकिन पसंद के fonts आउटलाइन फॉन्ट है जो बढ़ते ही जा रहे हैं|


error: Content is protected !!