Bullets and Numbering क्या हैं ?

Bullets and Numbering:-

बुलेट एवं नंबरिंग का प्रयोग लिस्ट बनाने के लिए किया जाता है अर्थात विषय वस्तु को एक क्रम में सजाने के लिए Bullets and Numbering का प्रयोग करते हैं बुलेट एवं नंबरिंग के द्वारा हम अपनी लिस्ट को अधिक आकर्षित बना सकते हैं| इसे ऍम एस वर्ड में Format Menu से Bullets and Numbering ऑप्शन को सिलेक्ट करके लिस्ट में जोड़ा जा सकता हैं |

Bullets क्या हैं ?

बुलेट्स का अर्थ किसी सिंबल या चिन्ह से है जिसके द्वारा हम अपनी लिस्ट में किसी चिन्ह का प्रयोग करके लिस्ट को आकर्षक बना सकते हैं | बैलेंस डालने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया को अपनाते हैं-

  • सबसे पहले cursor को उस स्थान पर ले जाएं जहां बुलेट का प्रयोग करना है |
  • अब उस लिस्ट को सिलेक्ट करें जिसमें Bullet का प्रयोग करना है|
  • इसके बाद फॉर्मेटिंग टूलबार से Bullets and numbering बटन को सिलेक्ट करें
  • ऐसा करने पर आपके सामने बुलेट्स एंड नंबरिंग डायलॉग बॉक्स दिखाई देने लगेगा
  • इसके बाद जो भी बुलेट्स आप लिस्ट में प्रयोग करना चाहते हैं उसका चयन करें|
  • बुलेट का चयन करने के बाद OK बटन पर क्लिक करें ऐसा करते ही आप की लिस्ट में बुलेट्स दिखाई देने लगेंगे|

Numbering क्या हैं ?

नंबरिंग का अर्थ 1, 2, 3,…..a, b, c…..A, B, C….. से है आप अपनी लिस्ट में इनका प्रयोग भी कर सकते हैं अर्थात लिस्ट में नंबर डालने के लिए नंबरिंग ऑप्शन का यूज़ किया जाता है| बुलेट की तरह ही आप नंबरिंग का प्रयोग कर सकते हैं जिसकी प्रक्रिया निम्नलिखित है-

  1. सबसे पहले आप उस लिस्ट को सेलेक्ट करें जिसमें आप नंबर डालना चाहते हैं|
  2. इसके बाद फॉर्मेटिंग टूलबार से Bullets and Numbering बटन पर क्लिक करें|
  3. ऐसा करने पर आपके सामने नंबर से संबंधित कई ऑप्शन दिखाई देंगे|
  4. जिसमें से आप किसी एक नंबर फॉर्मेट का चयन करें|
  5. नंबरिंग का चयन करने के बाद OK बटन पर क्लिक करें ऐसा करते ही आप की लिस्ट में नंबरिंग दिखाई देने लगेगी|

error: Content is protected !!