Capabilities of Vector Image

Capabilities of Vector Image

वेक्टर इमेजेस पिक्चर एलिमेंट्स की जगह अलग-अलग ऑब्जेक्ट का संग्रह होती हैं वेक्टर इमेज लाइनों से जुड़ी बिंदुओं से बनती है|

  • एक Vector ऑब्जेक्ट को कई कलर और पैटर्न से भरा जा सकता है और इन्हें आप सिंगल ऑब्जेक्ट के रूप में सेलेक्ट कर सकते हैं|
  • Vector Images का प्रयोग lines, boxes, circles, square एवं अन्य ग्राफिक बनाने के लिए किया जाता है|
  • Vector Image बहुत ही कम मेमोरी स्पेस लेती है|
  • Vector Images की फाइल साइज आमतौर पर छोटी होती हैं क्योंकि एक ऐसी फाइल जिसमें गणितीय समीकरण होते हैं जो इमेज को परिभाषित करने वाले bezie curve को निर्धारित करते हैं एक Vector Image फाइल कभी भी स्वयं इमेज को धारण नहीं करती है|
  • प्रत्येक अलग-अलग ऑब्जेक्ट जो एक Vector Image भीतर होती हैं एक गणितीय इक्वेशन द्वारा परिभाषित होती हैं इसका अर्थ है कि Vector Images रिजोल्यूशन पर निर्भर नहीं होती हैं इन इमेज की साइज को री साइज करने पर भी इनकी क्वालिटी पर कोई भी असर नहीं होता है|
  • Vector Images का प्रयोग मैप्स एवं कंपनी लोगो बनाने के लिए किया जाता है क्योंकि इनमें स्केलिंग की आवश्यकता होती है|
  • Vector ग्राफिक्स का प्रयोग उन वेब पेजेस के लिए किया जाता है जो प्लग-इन होते हैं क्योंकि यह जल्दी डाउनलोड किए जा सकते हैं|
  • Bitmap को Vector Image में बदलना कठिन होता है लेकिन ऑटो ट्रेसिंग प्रोग्राम्स विद मैप इमेजेस में शेप एवं Colors के बैकग्राउंड को कंप्यूटर करता है जिनके लिए प्लग-इन की आवश्यकता होती है ताकि इन्हें वेब पेज पर डिस्प्ले किया जा सके|
  • Vector Image का प्रयोग फोटो रीयलिस्टिक इमेजेस एवं फोटोस के लिए नहीं हो सकता है|
  • Vector सॉफ्टवेयर में काफी प्रगति हुई है जो यूजर्स को फोटो रीयलिस्टिक Vector ऑब्जेक्ट्स को काफी हद तक वैसा ही बनाने में मदद करते हैं Vector इमेजिंग टूल्स का प्रयोग करके ट्रांसपेरेंसी जैसे गुणों को अब एडजस्ट किया जा सकता है|
  • अब Vector ऑब्जेक्ट्स में Bitmap textures का भी प्रयोग किया जा सकता है|

error: Content is protected !!