कैश फ्लो और फण्ड फ्लो क्या है

Cash Flow and Fund Flow

(कैश फ्लो और फण्ड फ्लो क्या है)

Cash Flow

कैश एंड फण्ड फ्लो से आशय एसेट्स और लाइबिलिटी के विभिन्न स्वरूपों में रिसोर्सेज के संचालन को सूचित किया जाता है |

कैश फ्लो स्टेटमेंट का प्रदर्शन : कैश फ्लो किसी एकाउंटिंग अवधि के दौरान नकदी का अन्तः प्रभाव और बर्हिप्रभाव होता है | कैश फ्लो स्टेटमेंट उन ट्रांजैक्शन पर ही केंद्रित होता है जो नकदी पर सीधा प्रभाव डालने वाले होते हैं | यह दो बैलेंस शीट दिनांकों के मध्य कैश के इन -फ्लो और ऑउटफ्लो के साथ कार्य करता है | इसका अर्थ है कि यह दो अवधियों के मध्य कैश की स्थिति में होने वाले परिवर्तनों की व्याख्या करता है यहां कैश शब्द को नकद और बैंक बैलेंस के लिए प्रयुक्त किया जाता है |

कैश फ्लो स्टेटमेंट को रिसीप्ट और पेमेंट स्टेटमेंट के रूप मे भी प्रयुक्त किया जा सकता है | यह विशेष रूप से गैर लाभकारी संगठनों जैसे व्यवसायों के लिए उपयोगी होता है। जहाँ पर रिसीप्ट और पेमेंट स्टेटमेंट उत्पन्न किये जाने की आवश्यकता होती है |

How to display Cash Flow

कैश फ्लो देखने के लिए Gateway of Tally →Display →Cash/Funds Flow →Cash Flow पर जाये | कैश फ्लो स्टेटमेंट प्रदर्शित कर दिया जायेगा | अवधि परिवर्तित करने के लिए Alt+F2 को दबाये | तिमाही कैश फ्लो के लिए हम लिस्ट से Quarterly को भी सिलेक्ट कर सकते हैं |

Image result for cash flow in tally erp 9

फंड फ्लो स्टेटमेंट का प्रदर्शन : फंड फ्लो स्टेटमेंट ऐसी रिपोर्ट होता है जो किसी एकाउंटिंग अवधि के दौरान फंड्स के आदान-प्रदान की व्याख्या करती है इस स्टेटमेंट में दो भाग शामिल होते हैं :

  • फंड्स के सोर्सेज
  • फंड्स का एप्लीकेशन

इन दोनो के मध्य का अंतर किसी अवधि के दौरान कार्यशील पूंजी में होने वाले शुध्द परिवर्तन को दर्शाता है केवल वे ही ट्रांसेक्शन इस स्टेटमेंट में स्थान पता है जो फर्म की शुद्ध कार्यशील पूंजी को प्रभावित करता है |फण्ड फ्लो स्टेटमेंट वस्तुतः दो प्रमुख वित्तीय स्टेटमेंट के लिए एक पूरक होता है जबकि पोजीशन स्टेटमेंट को पूरक किये जाने पर यह उन सोर्सेज की व्याख्या करता है जिससे अतिरिक्त फण्ड को उत्पन्न किया गया था और जिसके लिए इन फंड्स को प्रयुक्त किया गया था | जिन ट्रांसेक्शन की वजह से कार्यशील पूंजी में वृद्धि होती है वे फंड्स के सोर्सेज होते है और जिन ट्रांसेक्शन की वजह से कार्यशील पूंजी में कमी आती है वे फंड्स के एप्लीकेशन होते है |


How to display Fund Flow

फण्ड फ्लो को देखने हेतु Gateway of Tally →Display →Cash/Funds Flow →Funds Flow पर जाये | अवधि में परिवर्तन करने के लिए Alt+F2 दबाये | सिलेक्ट किये गए माह का फण्ड फ्लो देखने के लिए हमे F1: Detailed को सिलेक्ट करना होता है |

Image result for fund flow in tally erp 9


error: Content is protected !!