Color Palettes

Color Palettes

color Palette गणितीय टेबल्स होते हैं जो पिक्सेल का color परिभाषित करते हैं जिन्हें स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाता हैं| Macintosh में इसे color lookup table कहते हैं| जबकि Windows में इसे Palette कहा जाता है| यह इमेज color को store ना करके बाइट्स के सेट को store करती है color लुकअप टेबल का प्रयोग इमेज की color Value को store एवं इंडेक्स करने के लिए होता है| इमेज फाइल के भीतर वास्तविक RGB Values को store करने के बदले उस row का इंडेक्स नंबर store करती है जिसमें विशेष color Value होती है|

color Palette हमें विभिन्न color प्रदान करते हैं जिनका प्रयोग ऑब्जेक्ट्स के रंगों को मॉडिफाई करने के लिए किया जाता हैं| हम या तो Palette में उपलब्ध रंगों का प्रयोग कर सकते हैं या color विंडो में अपनी पसंद के रंग बना सकते हैं|

color की गहराई, जिसका अर्थ हैं इमेज प्रदर्शित करने के लिए स्क्रीन में प्रयोग किये जाने वाले रंगों की अधिकतम संख्या| इमेज में प्रत्येक पिक्सेल की सूचना को store करने के लिए आवश्यक बिट्स की संख्या को परिभाषित करती हैं और इसके बदले इमेज में प्रदर्शित हो सकने वाले सभी संभावित रंगों की कुल संख्या को निर्धारित करती हैं| उदाहरण के लिए, एक 8 bit इमेज में प्रत्येक पिक्सेल को दर्शाने के लिए एक 8 bit की संख्या आवश्यक होती है और यह कुल 2 या 256 रंगों को प्रदर्शित कर सकता है|

color की गहराई को कभी-कभी bit की गहराई भी कहा जाता है क्योंकि यह प्रत्यक्ष रुप से bitmap इमेज या वीडियो फ्रेम बफर में स्थित एक सिंगल पिक्सेल के color को दर्शाने के लिए इस्तेमाल होने वाले बिट्स की संख्या से संबंधित हैं| यह कांसेप्ट bit प्रति पिक्सेल कहलाता है| उच्च color की गहराई अलग-अलग रंगों की एक व्यापक range प्रदान करती है| उदाहरण के लिए, एक 24 bit वीडियो एडिटर में 2 तक की color गहराई होती है अर्थात 16.7 मिलियन color होते हैं|

स्क्रीन पर प्रदर्शित किए जाने वाले रंगों की कुल संख्या प्रदर्शित होने वाली पिक्चर्स की क्वालिटी को काफी हद तक निर्धारित करती हैं जो मॉनिटर्स न्यूनतम 8 bit डिस्प्ले के साथ आते हैं (अर्थात 256 रंगों के साथ), वह बेहतर प्रदर्शन करते हैं और इन्हें सभी Multimedia Applications के लिए रखा जा सकता है लेकिन प्रोफेशनल 16 मीटर डिस्प्ले सिस्टम से शुरु करते हैं और आमतौर पर 24 bit कलर्स से समाप्त करते हैं|


error: Content is protected !!