ComboBox in VB.Net

ComboBox

ComboBox, Listbox और Textbox का combination है जिसका use list को display करने के लिए किया जाता है। यह list को drowdown format मे display करता है। इसमे एक टेक्सट बॉक्स होता है जिस पर टेक्सट इनपुट कर सकते हैं साथ ही arrow button पर click करने पर एक list display होती है जिसमे items को select कर सकते हैं। यह लिस्ट बॉक्स की तुलना में कम स्पेस लेता है। और लिस्ट को भी display करता है। ComboBox मे केवल एक item को select कर सकते हैं।

Properties

इसमे Listbox की सभी properties apply होती हैं। साथ की इसमे कुछ special property होती हैं जो निम्न हैं।
DropDownStyle: इसका use combobox की style set करने के लिए किया जाता है। इसकी निम्न value होती हैं।

DrowDown Default, इसमे combobox मे एक textbox display होता है जिसमें user द्वारा लिखा सकता है और वह list से items भी select कर सकता है|

 

DrowDownList इसमे user text input नहीं कर सकता है केवल पहले से available items को सेलेक्ट कर सकता है।

 

Simple इसमे textbox और list दोनों display होते है। इसमे list dropdown type नहीं होती है।

 

 


error: Content is protected !!