Components of Visual Studio(2)

इस पोस्ट में हम Visual Studio के Components के बारे में जानेगे |

Toolbox

Toolbox Visual Studio (Visual Basic) IDE का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह User Interface Design करने मे मदद करता है। यह Window Tools जिन्हे Windows Control कहा जाता है उन्हे Show करता है। यह Drag & Drop Method को Support कर Windows Controls को Windows Form मे प्रयोग करने की सुविधा प्रदान करता है।

Toolbox मे Windows मे प्रयोग होने वाले सभी प्रकार के Controls उपस्थित होते हैं। Toolbox को Show करने के लिए View Menu मे Toolbox पर Click करे ,या Ctrl + W + X Shortcut key के द्वारा भी Toolbox Show किया जा सकता है। Toolbox मे Controls की संख्या ज्यादा होने के कारण इसे Category मे बांटा गया है। सभी Categories अलग-अलग प्रकार के Controls को Contain करती है। User इन Categories पर Click कर उन्हे Show या Hide कर सकता है। Toolbox मे Display होने वाले Controls पर Double Click या Drag कर Form को Design किया जा सकता है। इसमे Controls के नाम और उनका Icon दोनों दिखाई देते हैं।

कुछ Windows Controls निम्न लिखित हैं।

  • Common Windows Controls: Button, Textbox, Label, Checkbox, Combo Box, List Box, Link Label, Picture Box, Radio Button Etc.
  • Data: Dataset, Data Grid, Table Adapter Etc.
  • Containers: Group Box, Panel Etc.
  • Menu & Toolbar: Menu, Toolbar, Status Bar Etc.

Image result for toolbox in visual studio 2008

Form Designer

Visual Studio मे Designers का महत्वपूर्ण स्थान है। यह Designers GUI बनाने मे मदद करते है। Visual Studio मे कई प्रकार के Designers पाये जाते हैं जैसे Windows Form Designer, Web Form Designer, Database Designer Etc. Windows Form Designer Windows Form को Design करने मे मदद करता है। इसका प्रयोग Windows के लिए User Interface बनाने के लिए किया जाता है। इसमे एक Form दिखाई देता है जिसमे के Form के सभी हिस्से दिखाई देते है जैसे Title Bar, Control Box, Icon Etc. इससे Form को Resize करके उसे बदला जा सकता है। यह Drag &Drop की सहायता से Controls के Add किया जा सकता है और उन्हे Move कर Arrange किया जा सकता है। इसमे Controls को बिना प्रयोग किए उनके लिए Code नहीं लिखे जा सकते हैं। Windows Form को दिखने के लिए View Menu , Solution Explorer या Shift + F7 Key का प्रयोग करते है।


Image result for Form Designer in visual studio 2008

 

Properties Window

Visual Studio मे Properties Window का अधिकतर प्रयोग किया जाता है। यह Visual Studio IDE का एक Main Part है। इसका प्रयोग Visual Studio और Projects मे प्रयोग किए गए किसी भी Object की Properties को देखने और उन्हे बदलने के लिए किया जाता है। इसमे Windows Form ,उसमे प्रयोग किए गए Controls, Project Files, Database Files और सभी प्रकार की Files की Propertyदिखाई देती है। Properties Window को View Menu या Ctrl + W+ P Key प्रेस कर देखा जा सकता है। यह विभिन्न Properties के लिए अलग अलग प्रकार की Editing Fields Display करता है।

Image result for Properties Window in visual studio 2008

इसमे सबसे ऊपर एक Combo Box होता है जिसमे की किसी भी Select किए गए Object का नाम और उसका Type दिखाई देता है। इसके बाद इसके Toolbar मे Buttonहोते है जो निम्न है।

  • Categorized: यह Button Properties को Categories मे देखने के लिए प्रयोग होती है।
  • Alphabetical: यह Properties को Alphabetical Order मे देखने के लिए प्रयोग की जाती है।
  • Properties: यह Properties की List देखने के लिए प्रयोग की जाती है।
  • Event: यह Event की List देखने के लिए प्रयोग की जाती है।
  • Properties Page: यह Properties के Page को देखने के लिए प्रयोग होती है।

इन Buttons के बाद Properties Window को 3 भागों मे बांटा गया है। जो निम्न हैं।


  • Property Pan: इसमे Properties की List दिखाई देती है।
  • Value Pan: इसमे Properties की Value दिखाई देती है जिसे की बदला जा सकता है।
  • Description Pan: इसमे Select की गई Property का Short Description होता है।

error: Content is protected !!