Components of Visual Studio(3)

इस पोस्ट में हम Visual Studio के Components के बारे में जानेगे |

Code Window

Image result for Code Window vb.net 2008

किसी भी Programming Language मे Coding सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। किसी भीLanguage मे बिना Codes लिखे Programs नहीं बनाए जा सकते हैं। Visual Studio मे यह सुविधा Code Window उपलब्ध करवाती है। Visual Studio Code Window मे .Net के लिए सभी Languagesके लिए Codes लिखे जा सकते है। इसकी Code Window Program के अनुसार बदलती रहती है। Visual Basic की Code Window सभी प्रकार के Visual Basic Features को Support करती है। Code Window को Display करने के लिए View Menu मे Code, या Solution Explorer की View Code या Context Menu, Form के Context Menu मे View Code Select करते हैं।

Visual Basic की Code Window मे 2 Combo Box (Drop Down List) और एक Text Editor होता है। इसमें पहला Combo Box Form और उसमे प्रयोग किए गए Controls के नाम को दिखाता है जिसमे Controls कोSelect किया जा सकता है। दूसरे Combo Box मे Select किए गए Control की Events दिखाई देती हैं जिन्हे Select कर Text Editor मे Codes लिखे जा सकते है। Visual Basic का Code Editor Visual Basic के सभी Coding Features को Support करता है। जैसे – Auto Complete, Auto List Of Members, Auto Syntax Check, Auto Quick Information, Code Refactoring, Rapid Application Development (Less Coding) Etc.

Object Browser

Visual Studio मे Object Browser का महत्वपूर्ण स्थान है। यह .Net मे प्रयोग होने वाले Components जैसे Classes, Namespaces, Enumerators, Interfaces Etc. को दिखाता है।Object Browser को .Net Classes की Properties, Events और Methods को देखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसे IDE मे दिखने के लिए View Menu मे Object Browser या Ctrl + W + J Shortcut Key का प्रयोग किया जाता है।

इसमे सबसे ऊपर Objects के Search करने की सुविधा होती है। इसे मुख्यतः तीन भागों मे बांटा गया है।

  1. Object Pan: इस पैन मे .Net के Namespaces, Interfaces और Classes की Hierarchical List होती है जिसे Explorer किया जा सकता है। इसे Explorer करने पर Classes की List प्राप्त होती है।
  2. Member Pan: इस Pan मे Object Pan मे चुनी गई Class की Members की List दिखाई देती है। जिसमे मुख्यतः Properties, Events और Methods होती हैं जिनहे Select किया जा सकता है।
  3. Description Pan: इस Pan मे Member और Object Pan मे Select किए गए Object या उसके Member का Description होता है।

Output Window

Output Window भी Visual Studio IDE की एक Window है जो की Programs को Compile और Run करने पर Generate होने वाले Messages को Display करती है। इसमे Program को Build और Run होने पर उत्पन्न होने वाले Message होते है। इसे IDE मे Show करने के लिए View Menu मे Output Window या Ctrl+ W+ O Shortcut key का प्रयोग करते है। इसमे एक Toolbar होता है जिसमे Message देखेने के लिए Tools होते हैं|


जैसे- Search, Next, Previous इत्यादि | इसके बाद एक Box मे सभी Message Display होते है।


error: Content is protected !!