Custom Animation

Custom Animation: – इस आॅप्शन से स्लाईड के एक एक object पर विभिन्न प्रकार का ऐनिमेशन लगा सकते है। Custom Animation में चार प्रकार के Effect होते है।

  1. Entrance Effect:- इस Effect से object को स्लाईड शो के दौरान effect के साथ प्रवेश दिया जाता है। जिससे प्रजेन्टेशन प्रभावी हो जाता है।
  2. Emphasis Effect:- object को स्लाईड पर हाईलाईट करने के लिये यह प्रभाव लगाया लाता है।
  3. Exit Effect:- इससे object को स्लाईड शो के दौरान स्लाईड से Exit Effect के साथ हटाया जाता है।
  4. Motion Paths: – इस Effect से आव्जेक्ट को स्लाईड पर एक स्थान से दूसरे स्थान पर विभिन्न प्रकार से मूव करा सकते है। Effect set करने के बाद यह निर्धारित किया जाता है। कि उसको कैसे स्टार्ट होना है।

effect को तीन प्रकार से स्टार्ट किया जाता है।

  1. On Click :- इसमें Effect क्लिक करने पर आता है।
  2. With Previous:- इसमें Effect पिछले Effect के साथ आता है।
  3. After Previous :- इसमें Effect पिछले Effect के बाद आता है।
    Direction option में Effect की दिशा को निर्धारित किया जाता है। Effect की स्पीड को भी निर्धारित किया जाता है। इसमें पाॅच प्रकार की स्पीड होती है। Very Fast, Fast, Medium, Slow, Very Slow.
    anim_customani

Re Order :- इस Button से प्रभाव को Re order किया जा सकता है। Remove Button से Effect को हटा सकते है। Effect को सेट करने के प्ले करके देख सकते है। सभी आब्जेक्ट पर ईफेक्ट लगाने के बाद स्लाइड शो करके देख सकते है।


error: Content is protected !!