Data Types of VB.Net

Data Types

जब किसी वेरिएबल को डिक्लेअर किया जाता है,तब हमे उसके डाटा टाइप को भी लिखना होता है ,क्योकि किसी भी वेरिएबल में स्टोर की जाने वाली वैल्यू उसके डाटा टाइप पर निर्भर करती है |वेरिएबल का डाटा टाइप जिस प्रकार का होगा उसमे उसी प्रकार की वैल्यू स्टोर की जा सकेगी |

Programming मे data types Data का type define करते हैं। Data types store होने वाले data के type के साथ ही उसकी data storage length भी बताते है। Visual Basic मे variables को निम्नलिखित पाँच categories मे बांटा गया है।

  • Numeric
  • String
  • Boolean
  • Date
  • Object

1. Numeric Variables:ऐसे नंबर्स जिनमे डेसीमल पॉइंट का उपयोग नही किया जाता है ,Integer numbers कहलाते है |इसमे numbers store करने वाले data type आते हैं। इनका प्रयोग mathematical operations perform करने के लिए किया जाता है। इसमे निम्न data type’s आते हैं-

  • Short (Int16): यह integer value को स्टोर करने लिए use होता है। इसमे -32768 से 32767 तक value store की जा सकती है और यह memory मे 2 bytes लेती है।

Dim a As Short
a = 10000

  • Integer (Int32): यह integer value को स्टोर करने लिए use होता है। इसमे -2147483648 से 2147483647 तक value store की जा सकती है और यह memory मे 4 bytes लेती है।
    Dim a As Integer
    a = 1000000
  • Long (Int64): यह integer value को स्टोर करने लिए use होता है। इसमे integer से अधिकvalue store की जा सकती है और यह memory मे 8 bytes लेता है।

2.Floating point Numbers : ऐसे नंबर्स जिनमे डेसीमल पॉइंट का उपयोग किया जाता है ,Floating point Numbers कहलाते है |

  • Single: यह single precision floating no को स्टोर करता है। इसमे -3.402823E38 से -1.401298E-45 और 1.401298E-45 से 3.402823E38 तक value store कर सकता है। यह 4 byte memoryलेता है।
  • Double: यह double precision floating no को स्टोर करता है। इसमे -1.797693134486232E308से -4.94065645841247E-324 और 4.94065645841247E-324 से 1.797693134486232E308 तकvalue store कर सकता है। यह 8 byte memory लेता है।
  • Decimal: इसमे 0 से 7.9228162514264337593543950335 positive और negative value storeकर सकते हैं। यह memory मे 16 Byte लेता है।
  • Byte: यह भी एक numeric data type है जो की 0 से 255 तक की value store की जाती है। यहmemory मे 2 byte लेता है।

3. String:Characters के समूह को स्ट्रिंग कहते है यह characters को store करने के लिए प्रयोग होता है। इसमे निम्न 2 type होते हैं।

  • String: यह केवल text को store करने के लिए use किया जाता है। यह set of characters को स्टोर करता है। इसमे 2 GB तक text store कर सकते है।
  • Char : यह single character को store करने के लिए use होता है। और memory मे 2 byte space लेता है।

4. Boolean: इस data type का प्रयोग True या false value store करने के लिए किया जाता है। अधिकतर इसका प्रयोग conditions check करने मे होता है।


5. Date: यह data type date और time store करने के लिए प्रयोग किया जाता है। इसमे date या time कोstore करने के लिए # कैरक्टर का प्रयोग करते है।

Dim a As Date
a = #1/4/2005#

6. Object: यह एक common data type है जो की सभी data types के common features के साथ सभी प्रकार की value store करने के लिए use किया जाता है।


error: Content is protected !!