Different Views of PowerPoint

Different Views of PowerPoint

Microsoft company के द्वारा उपलब्ध कराया गया प्रेजेंटेशन सॉफ्टवेयर का नाम है PowerPoint है| यह अत्यंत सरल तथा सुलभ सॉफ्टवेयर है | PowerPoint में Presentation Slides के रूप में File बनती है तथा इसका Extension Name.PPT होता है | Power में Open की गयी File Screen पर विभिन्न Section के रूप में ओपन होती है | इसके Top पर Main Menu होता है, इससे नीचे विभिन्न Toolbar प्रदर्शित होते है |

PowerPoint में निम्नलिखित View होते है-

  • Normal View
  • Outline View
  • Slide View
  • Slide Sorter View

Normal View

MS Power Point में फाइल का MIDDLE Section दो भागो में विभाजित होता है| यह भाग Splitter bar के द्वारा अलग होते है | इस तरह दोनों इन दो फ्रेमो का View Normal View कहलाता है| Normal View में Left Frame Slide के Text Part के रूप में प्रदर्शित होता है| यदि यहाँ पर Slide की संख्या ज्यादा होती है तो Splitter bar Vertical Scroll bar को शामिल रखता है| Left Frame के अन्दर पांच प्रकार के बटन होते है | इसी तरह normal view का Right Frame दो भागो में विभाजित होता है | इसका top वाला भाग Frame Slide को प्रदर्शित करता है तथा Bottom का भाग presentation Slide को प्रदर्शित करने के दौरान नोट्स बनाने के काम में आता है | Normal View में स्लाइड को प्रदर्शित करने के दौरान हम Left या Top Right Frame का प्रयोग करते है | Left Frame में हम Text पर क्लिक करते है तो यह उस फ्रेम से जुड़ा होता है,जो Right Frame में प्रदर्शित होता है |

Image result for normal view in powerpoint 2003

Outline View

MS Power Point में दूसरें प्रकार का व्यू Outline View होता है | इस view में जाने के लिए हम Screen के bottom के left section पर Click करते है | यह view भी Normal view की तरह कार्यान्वित किया जाता है | Outline view तीन Frames में विभाजित होता है |

Image result for normal view in powerpoint 2003

Slide View

MS Power Point में तीसरे प्रकार का व्यू Slide View होता है | Slide View भी Normal View तथा Outline View की तरह ही होता है, लेकिन Slide View Normal View तथा Outline View से प्रदर्शित करने के तरीके में भिन्न होता है | इस View में Slide देखने के लिए Right Frame को सबसे बड़े आकार के रूप में बड़ा सकते है |

Slide Sorter View

MS Power Point में चोथे प्रकार का व्यू Slide Sorter View होता है | Slide Sorter View ,Normal View ,Outline View तथा Slide View से अलग होता है | इस view का प्रयोग सभी Slides को Show करने के लिए किया जाता है | इस View में प्रत्येक Slide छोटी picture के रूप में प्रदर्शित होती है |यदि Slide की संख्या अधिक होती है तो View प्रदर्शित होता है और हम Slide पर Double Click करते है तो View Slide में परिवर्तित हो जाता है |

Image result for Slide Sorter View 2003



error: Content is protected !!