Elements of Array (Array के तत्व)

Elements of Array (Array के तत्व)

जावास्क्रिप्ट किसी Array के तत्वों का मान रखने में कोई विशेष शर्त नहीं लगाता| दूसरे शब्दों में ऐसा आवश्यक नहीं है कि किसी Array के सभी तत्वों का टाइप एक जैसा हो आप अलग-अलग प्रकार के मान भी एक ही Array में रख सकते हैं उदाहरण के लिए, निम्नलिखित Dense array की घोषणा पूरी तरह वैध है

An_array = new array (“A”, “B”, 1, 2, true, false, null);

यहां घोषित किए गए Array के तीसरे तत्व के रूप में स्वयं एक Array हैं, जिसमें तीन तत्व है इन तत्वों को एक अन्य सबस्क्रिप्ट देकर उपयोग किया जाता है जैसे

Num1 = an_array[2] [0];
Num2 = an_array[2] [1];
Num3 = an_array[2] [2];

JavaScript Array Video Tutorial in Hindi

अगर आप ऐरे क्या होता है और इसे स्क्रिप्ट बनाने में किस प्रकार से प्रयोग किया जाता है सीखना चाहते हैं तो आप हमारे द्वारा बनाया गया ये विडियो जरुर देखिये, इस विडियो में आप निम्नलिखित कांसेप्ट समझ पाएंगे

  • What is JavaScript array
  • How to Declare array
  • how to initialize array
  • Array length property

length of an Array (किसी Array की लंबाई)

जावास्क्रिप्ट के Array वास्तव में Object होते हैं इसलिए अन्य objects की तरह इनके भी गुण होते हैं इनको उनके नाम के साथ प्रयोग किया जा सकता है और बदला भी जा सकता है कोई प्रॉपर्टी उस Object के किसी गुण का मान लौटाती है और उस को विभिन्न विधियों द्वारा बदला जा सकता है किसी जावास्क्रिप्ट Object की किसी प्रॉपर्टी का निम्न प्रकार संदर्भ दिया जा सकता है-

Objectname.propertyname


किसी Array की लंबाई उसकी एक प्रॉपर्टी है इसलिए इस नाम से उसकी लंबाई जानी जा सकती हैं उदाहरण के लिए, निम्नलिखित कथनों से Array my_name की लंबाई का मान (अर्थात Array में तत्वों की संख्या) variable avar में आ जाएगा|

Avar = my_array.length;


error: Content is protected !!