Executable files or non executable files

समस्त कंप्यूटर फाईलो को हम उनकी प्रक्रति के आधार पर दो श्रेणियों में बाँट सकते है जो करणीय तथा अकरणीय फाईले (Executable or non executable files) कहलाती है |

ऐसी फाईले जिनमे कंप्यूटर के क्रियान्वन के लिए निर्देश संगृहित किये जाते है और इन्हें रन करने पर कंप्यूटर दिए गये निर्देशों को पढ़कर उनके अनुसार कार्य करता है करणीय फाईलो (Executable) की श्रेणी में आते है | ये .EXE(Executable), .COM(Command), and .BAT(Batch) आदि विस्तारक (Extension) नाम वाली फाईले होती है | वस्तुतः ये ऐसी फाईले है जो यूजर की विभिन्न आवश्यकताओ की पूर्ति के लिए कंप्यूटर हार्डवेयर से कार्य करवाती है |सभी सॉफ्टवेयर की प्रोग्राम फाईले, डॉस की कमांड फाईले आदि इसके उदाहरण है |

दिए गए निर्देशों के क्रियान्वन के अतिरिक्त कंप्यूटर का एक और महत्वपूर्ण कार्य है, हमारी समस्त उपयोगी जानकारीयो आकड़ो, दस्तावेजो,चित्रों आदि को स्थायी मेमोरी में संगृहित करके रखना और उस उद्देश्य से बनाई जाने वाली फाईले अकरणीय फाईल (Executable non executable files) की श्रेणी में आती है| इन फाईलो का कार्य केवल हमारे सूचना भंडार को संभाल कर रखने का होता है ताकि जब भी हमे इन आकड़ो की आवश्यकता हो हम सम्बंधित फाईल खोलकर उसे प्राप्त कर सके |



error: Content is protected !!