Frequency and Bandwidth

Frequency and Bandwidth

Digitizing के दौरान Original Analog data के दो सैंपल के बीच के समय अंतराल को Frequency या Sampling Rate कहां जाता है|

Sound, एक माध्यम में होकर गुजरने वाली बदलते हुए Pressure की Waves होते हैं जब Sound हवा से होकर गुजरती है| तब वायुमंडलीय Pressure पीरियोडिक रूप में बदलता है| Pressure variation प्रति सेकेंड को Sound की Frequency कहा जाता है| Sampling Rate को हर्ट्स (Hz) में मापा जाता है जो साइकल्स प्रति सेकंड के बदले इस्तेमाल होने वाला शब्द है|

Sampling Rate वह Frequency निर्धारित करते हैं जिस पर samples recording के लिए ड्रा किए जाते हैं| उच्च Rate पर Sampling ( जैसे 44.1 kHz या 22.05 kHz) से Sound के high Frequency कंटेंट को अधिक शुद्धता से कैप्चर किया जाता है| अन्य शब्दों में कहा जाए तो, Sampling Rate यह बताती है कि एक दिए गए समय अंतराल में ज्यादा सैंपल लिए गए और रिकंस्ट्रक्शन की क्वालिटी बेहतर है|

एक Signal को Digital रूप में दर्शाने के लिए जरूरी 0 और 1 की संख्या को bandwidth या Sampling साइज कहा जाता है|
Bandwidth को बिट्स प्रति सेकंड में व्यक्त किया जा सकता है और जिसे आप एक कंप्यूटर से दूसरे में दिए गए समय के भीतर भेज सकते हैं| आपकी कनेक्शन की Bandwidth जितनी अधिक होगी उतना ही कम समय आपको text, image, Sound और animation को एक कंप्यूटर से दुसरे कंप्यूटर पर अपलोड और डाउनलोड करने के लिए इंतजार करने में लगेगा|

Sampling साइज आपको Digital Sound सिस्टम द्वारा हैंडल किए जा सकने वाले डाटा की बिट्स पर निर्भर होती है| audio रिकॉर्डिंग उस शुद्धता को निर्धारित करता है जिससे Sound को डिजिटाइज किया जा सकता है सैंपल साइज के लिए अधिक बिट्स का प्रयोग करने से ऐसी रिकॉर्डिंग होती है| जो लगभग Original की तरह ही सुनने में लगती है| उदाहरण के लिए, 8 बिट्स का प्रयोग करने से हमारे पास 256 डिस्क्रीट लेबल्स होते हैं| जो एक Analog Signal को बनाने में प्रयोग किए जाते हैं| 16 बिट Sampling साइज के digitized Signal जो 65, 536 डिस्क्रीट लेवल्स को बताते हैं Original Signal से बहुत अधिक मिलते-जुलते होते हैं और 8 दिन की अपेक्षा बेहतर होते हैं इस प्रकार Sampling साइज जितनी ज्यादा होती है रिप्रोडक्शन उतना ही बेहतर होता है क्योंकि Signal का रिकंस्ट्रक्शन Original के आस-पास ही होता है|

4kHz की Sampling Rate जो 8 बिट्स पर होती है को वॉइस ग्रेट Sound के लिए न्यूनतम स्वीकार्य माना जाता है 8kHz पर 16 बिट्स की Sampling Rate म्यूजिक क्वालिटी के लिए जरूरी होती है CD क्वालिटी स्टीरियो Sound के लिए Sampling Rate 44.1 kHz है जो 16 bits पर होती है| मल्टी चैनल स्टीरियो फोनिक Sound के लिए और भी उच्च क्वालिटी की आवश्यकता होती है|



error: Content is protected !!