ऍम एस एक्सेल 2013 में वर्कबुक कैसे क्रिएट करें

ऍम एस एक्सेल 2013 में वर्कबुक कैसे क्रिएट करें
(How to Create a Workbook in MS Excel 2013)

वर्कबुक (Workbook)

एक्सेल फ़ाइलों को Workbook कहा जाता है| जिसके अन्दर कई वर्कसीट होती है। जिसमें डाटा को स्टोर किया जाता है। एक वर्कबुक के अन्दर 255 वर्कसीट होती है। MS Excel 2013 में वाय डिफाल्ट एक ही वर्कसीट होती है। इसमें नई वर्कसीट को जोडा या डिलीट किया जा सकता है। रीनेम किया जा सकता है और इसमें सीट को काॅपी मूव आदि का कार्य सरलता से किया जा सकता है। वर्कबुक open करने पर वर्कसीट अपने आप खुल जाती है। एक समय में एक ही वर्कबुक पर कार्य किया जाता सकता है। जिसे ऐक्टिव बर्क सीट कहा जाता है।

जब भी आप एक्सेल में कोई कार्य शुरू करते है, तो आपको एक नई Workbook बनानी पड़ती हैं। Excel 2013 में Workbook के साथ काम करना शुरू करने के लिए आप या तो Blank Workbook या Pre-define Template option चुन सकते हैं |

नई वर्कबुक कैसे बनाएं
(How to create a new blank workbook)

  • File Tab का चयन करें। Backstage view दिखाई देगा।

  • यहाँ पर स्थित New option पर क्लिक करे फिर blank Workbook पर क्लिक करें।

  • एक नई खाली Workbook दिखाई देगी।

टेम्पलेट का उपयोग करना (Using templates)

टेम्पलेट एक पूर्वनिर्धारित स्प्रेडशीट है जिसका उपयोग आप एक नई Workbook को जल्दी बनाने के लिए कर सकते हैं। टेम्पलेट्स में अक्सर कस्टम formatting और पूर्वनिर्धारित Formulas शामिल होते हैं, जो नए कार्य को शुरू करते समय आपको बहुत समय और प्रयास से बचा सकते हैं।

टेम्पलेट से नई वर्कबुक कैसे बनाएं
(How to create a new workbook from a template)

  • Backstage view तक पहुंचने के लिए File Tab पर क्लिक करें।

  • यहाँ पर स्थित New option पर क्लिक करे, blank workbook विकल्प के नीचे कई टेम्पलेट दिखाई देंगे।
  • किसी एक टेम्पलेट का चयन करें।


  • टेम्पलेट का उपयोग कैसे किया जा सकता है इस बारे में अतिरिक्त जानकारी के साथ टेम्पलेट का एक Preview दिखाई देगा।
  • चयनित टेम्पलेट का उपयोग करने के लिए Create पर क्लिक करें।

  • चयनित टेम्पलेट के साथ एक नई Workbook दिखाई देगी।

आप Category के आधार पर टेम्पलेट ब्राउज़ कर सकते हैं या कुछ और विशिष्ट खोजने के लिए Search bar का उपयोग कर सकते हैं।

 


error: Content is protected !!