एमएस एक्सेस 2013 में क्वेरी कैसे बनाएं, सेव करें और चलाएं

एमएस एक्सेस 2013 में क्वेरी कैसे बनाएं, सेव करें और चलाएं
(How to Create, Save and Run Query in MS Access 2013)

Query एक या अधिक Tables से डेटा खोजने और संकलित करने का एक तरीका हैं। एक क्वेरी चलाना आपके डेटाबेस का एक विस्तृत प्रश्न पूछना है। जब आप एक्सेस में कोई क्वेरी बनाते हैं, तो इसका मतलब हैं कि आप सटीक डेटा को ढूंढने के लिए विशिष्ट खोज स्थितियों को परिभाषित कर रहे हैं।

एमएस एक्सेस 2013 में सरल क्वेरी कैसे बनाएं
(How to Create Simple Query In MS Access 2013)

  • सबसे पहले रिबन पर Create Tab पर स्थित, Query Design बटन पर क्लिक करें।

Screenshot of Access 2013

  • क्वेरी में शामिल करने के लिए टेबल चुनें|

Screenshot of Access 2013

  • क्वेरी में शामिल करने के लिए फ़ील्ड चुनें|

Screenshot of Access 2013

  • अब Run बटन पर क्लिक करें|
  • क्वेरी के परिणाम प्रदर्शित किए जाएंगे।

एमएस एक्सेस 2013 में क्वेरी कैसे चलाएं
(How to Run Query
In MS Access 2013)

क्वेरी बनाने के बाद हमे उस क्वेरी को चला कर भी देखना पड़ता हैं कि अपने जो क्वेरी बनाई हैं वह Run हो रही हैं या नहीं तो क्वेरी को रन करने के लिए हम निम् प्रक्रिया अपनायेगे-

  • सबसे पहले आप अपनी क्वेरी को बना लीजिये|
  • उसके बाद Design Tab पर Run कमांड पर क्लिक करें|

Screenshot of Access 2013

  • आपकी क्वेरी Run हो जाएगी|

एमएस एक्सेस 2013 में क्वेरी कैसे सेव करें
(How to Save
Query In MS Access 2013)

आप अपनी क्वेरी को Save भी कर सकते हैं क्वेरी को Save करने के लिए-


  • सबसे पहले Query Tab पर राइट-क्लिक करें।
  • फिर Save पर क्लिक करें|

  • आपको एक Save as डायलॉग बॉक्स दिखाई देगा उसमे क्वेरी का नाम टाइप करें|
  • और ok पर क्लिक कर दें|

  • आपकी क्वेरी सेव हो जाएगी अब आप अपनी क्वेरी को कभी भी देख सकते हैं|

error: Content is protected !!