ऍम एस वर्ड 2013 में क्लिप आर्ट इन्सर्ट कैसे करें

एमएस वर्ड 2013 में क्लिप आर्ट कैसे इन्सर्ट करें
(How to Insert Clip art in MS Word 2013)

क्लिप आर्ट इमेज या पिक्चर्स का एक संग्रह है जिसे डॉक्यूमेंट या किसी अन्य प्रोग्राम में इम्पोर्ट किया जा सकता है। इमेज रास्टर ग्राफिक्स या वेक्टर ग्राफिक्स होती हैं। ऍम एस वर्ड में क्लिप आर्ट गैलरी में बहुत सारी इमेज होती हैं। जिसे आप आसानी से अपने डॉक्यूमेंट में इन्सर्ट कर सकते है| क्लिप आर्ट किसी भी माध्यम को चित्रित करने के लिए उपयोग की जाने वाली पूर्व-निर्मित पिक्चर्स हैं। आज के समय में क्लिप आर्ट का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है। क्लिप आर्ट इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट दोनों होती है। हालाँकि, आज अधिकांश क्लिप आर्ट इलेक्ट्रॉनिक रूप में बनाई और उपयोग की जाती है। क्लिप आर्ट आमतौर पर विशेष रूप से हाथ से या कंप्यूटर सॉफ्टवेयर द्वारा बनाई जाती है|

आप ऍम एस वर्ड में क्लिप आर्ट का उपयोग करके अपने डॉक्यूमेंट को पहले से भी ज्यादा आकर्षित बना सकते है| यदि आप ऍम एस वर्ड में क्लिप आर्ट इन्सर्ट करना चाहते है तो नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें –

चरण 1:

सबसे पहले Insert Tab पर स्थित Online Pictures का चयन करें |

चरण 2:

इसके बाद आप जो इमेज खोजना चाहते हैं उसका एक शब्द या वाक्यांश टाइप करें, फिर एंटर दबाएं।

चरण 3:

क्लिप आर्ट आपके द्वारा टाइप किये गए शब्द के अनुसार परिणाम दिखायेगा।


चरण 4:

इसके बाद आप किसी एक तस्वीर का चयन करें।

चरण 5:

अंत में Insert का चयन करें।

image आपके डॉक्यूमेंट में आ जाएगी|



error: Content is protected !!