ऍम एस वर्ड 2013 में सिंबल और स्पेशल अक्षर को इन्सर्ट कैसे करें

Symbol

MS Word पर जब आप काम करते हैं तो कभी-कभी आपको अपने Text में Symbols जोड़ने की आवश्यकता होती है, जैसे कि कॉपीराइट प्रतीक ©। MS Word में कई सारे Symbols का Collection हैं जैसे- currency, languages, mathematics आदि|

How to Insert Symbol in MS Word 2013

  • सबसे पहले आप उस स्थान पर Cursor को रखे जहां आप Symbol Insert करना चाहते हैं।

 

  • इसके बाद Insert Tab पर स्थित Symbol ड्रॉप-डाउन तीर पर क्लिक करें। Symbols का एक मेनू दिखाई देगा।
  • आप जो भी Symbol Insert करना चाहते हैं उसे सिलेक्ट करें।

  • Symbol आपके Document में दिखाई देने लगेगा।

  • आप जिस Symbol को ढूंढ रहे हैं अगर वह list में आपको नहीं मिलता हैं तो आप More option पर क्लिक करें। आपके सामने एक Symbol Dialog box open हो जायेगा अब आप यहाँ से अपने Symbol को search करे और उसे सिलेक्ट करने के बाद insert पर क्लिक करें।

How to Insert Special Character in MS Word 2013

  • सबसे पहले आप उस स्थान पर Cursor को रखे जहां आप Special Symbol Insert करना चाहते हैं।
  • इसके बाद Insert Tab में स्थित Symbol पर क्लिक करे, इसके बाद More option पर क्लिक करें।


  • आपके सामने Symbol Dialog Box open हो जायेगा, इसमें Special Character Tab पर क्लिक करें।

  • इसके बाद आप उस Character पर डबल-क्लिक करें जिसे आप सम्मिलित करना चाहते हैं।

Tip:- कई Special Character में उनकी Shortcut Key उनके साथ जुड़ी होती है। यदि आप भविष्य में उस Special Character को फिर से सम्मिलित करना चाहते हैं, तो Shortcut Key Use कर सकते हैं| उदाहरण के लिए – ALT + CTRL + C कॉपीराइट प्रतीक (©) डालता है।Special Character डालने के बाद Close पर क्लिक करें।


error: Content is protected !!