ऍम एस वर्ड 2013 में स्मार्ट आर्ट ग्राफ़िक्स को मॉडिफाई कैसे करें

ऍम एस वर्ड 2013 में स्मार्ट आर्ट ग्राफ़िक्स को मॉडिफाई कैसे करें

(How to Modify a SmartArt graphics in MS Word 2013)

यदि आप SmartArt graphics में किसी Shape को जोड़ना चाहते हैं या उसमे बदलाव करना चाहते हैं तो आप Ms word 2013 में यह कार्य बड़ी ही आसानी से कर सकते हैं|

How to Add a Shape in SmartArt graphics

  • SmartArt graphic का चयन करें, फिर रिबन के दाईं ओर स्थित Design tab पर click करें।

  • इसके बाद आप जहा भी नया Shape दिखाना चाहते हैं वह click करे और adjacent shape का चयन करें।

  • इसके बाद graphics group में से Add Shape कमांड पर click करें। एक ड्रॉप-डाउन मेनू दिखाई देगा।
  • Shape से पहले और बाद में Shape जोड़ने के लिए Add Shape Before or Add Shape After option को चुनें| और Shape के ऊपर और नीचे Shape जोड़ने के लिए Add Shape Above or Add Shape Below option को चुनें|

  • आपको नया Shape दिखाई देने लगेगा|

How to Promote or Demote Shapes in SmartArt graphics

  • SmartArt graphic का चयन करें, फिर रिबन के दाईं ओर स्थित Design tab पर click करें।

  • उस Shape का चयन करें जिसे आप promote या demote करना चाहते हैं। हमारे उदाहरण में, हम एक Shape को हटायेगे|


  • Shape को उच्च स्तर पर ले जाने के लिए, Create Graphic group में Promote command पर click करें। और इसे निम्न स्तर पर ले जाने के लिए, Demote पर click करें।

  • Shape एक level ऊपर या नीचे स्थानांतरित हो जाएगा।

आप Task Pane से भी Shape को demote और promote कर सकते हैं। Task Pane में cursor के साथ, Shape को Demote करने के लिए Tab key दबाएं। एक Shape को Promote करने के लिए Backspace key (या Shift + Tab) दबाएं। यह एक multilevel list के साथ एक outline बनाने के समान है।

How to Rearrange Shapes on the Same Level in SmartArt graphics

  • SmartArt graphic का चयन करें, फिर Design tab पर click करें।
  • वह Shape चुनें जिसे आप Move करना चाहते हैं।

  • Create Graphic group में से, Move Up या Move Down पर click करें।

  • Shape एक ही level पर एक नए स्थान पर move होगा|



error: Content is protected !!