BIOS को रिसेट कैसे करें?

BIOS क्या हैं?

  • BIOS सॉफ्टवेयर का प्रयोग पहली बार आईबीएम (IBM) के द्वारा वर्ष 1981 में किया गया था। वर्ष 1981 में IBM ने इस सॉफ्टवेयर का प्रयोग पर्सनल कंप्यूटर में किया था। कुछ ही समय में यह काफी लोकप्रिय हो गया जिसके बाद इस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल सभी प्रकार के कम्प्यूटरो में किया जाने लगा।
  • BIOS का पूरा नाम Basic Input/Output System होता है|
  • कंप्यूटर को start करने पर सबसे पहले हमें जो स्क्रीन दिखायी देती है उसे ही BIOS कहते हैं|
  • BIOS मदरबोर्ड के साथ जुड़ा हुआ एक सॉफ्टवेयर होता है और जब भी कंप्यूटर चालू होता है तो यह अपने आप ही run होने लगता है|
  • BIOS एक ऐसा प्रोग्राम है जो कंप्यूटर को बूट (boot) करने के लिए ज़िम्मेदार होता है। यह हार्डवेयर के सभी कनेक्शन का पता लगाता है और उनकी जांच करता है कि सभी कनेक्शन सही तरीके से काम कर रहे है या नहीं।
  • CPU ऑपरेटिंग सिस्टम लोड होने से पहले ही BIOS को एक्सेस कर लेता है जिसकी वजह से BIOS कंप्यूटर के शुरू होने पर ही स्टार्ट हो जाता है।
  • BIOS कंप्यूटर की ROM मेमोरी में मौजूद होता है, यह कंप्यूटर के चालू होने पर हार्डवेयर की पहचान कर उन्हें configure (कॉन्फ़िगर) करता है|
  • BIOS का सबसे मुख्य काम कंप्यूटर की settings की सही से जाँच करना होता है, जिसकी मदद से BIOS यह पता लगा पाता हैं कि कंप्यूटर सही से काम कर रहा है या नही|
  • BIOS का मुख्य कार्य हार्डवेयर को सेट करना और ऑपरेटिंग सिस्टम को शुरू करना होता है। यह इनपुट और आउटपुट डिवाइसों को नियंत्रित (control) भी करता है। इसका इस्तेमाल हार्डवेयर को मैनेज करने के लिए किया जाता है।
  • यह सॉफ्टवेयर कंप्यूटर सिस्टम में Data Flow (डेटा प्रवाह) को नियंत्रित भी करता है। BIOS को “BYE-oss” के नाम से भी जाना जाता है। इस सॉफ्टवेयर को अनेक नामो से जाना जाता है जैसे :- ROM BIOS, PC BIOS और सिस्टम BIOS आदि|

BIOS को रिसेट कैसे करें? (How to Reset BIOS)

BIOS को Reset करने की आवश्यकता निम्न कारणों से पड़ती हैं जैसे –

  • यदि आपने कोई पुराना कंप्यूटर ख़रीदा हो|
  • यदि आपका कंप्यूटर पासवर्ड के कारण लॉक हो गया हो|
  • यदि आपने अपने कंप्यूटर के हार्डवेयर में कोई बदलाव किया हो|

इन कारणों की वजह से हमे BIOS को Reset करने की आवश्यका पड़ती हैं| आप BIOS menu से ही BIOS को Reset कर सकते हैं, या BIOS मेमोरी में बिजली प्रवाहित करने वाली CMOS बैटरी को निकालर उसे वापस यथास्थान पर लगा सकते हैं।

BIOS क्या हैं? BIOS से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें | 

BIOS को रिसेट कैसे करने की प्रक्रिया 

1. यदि आपको अपने सिस्टम को बूट करने में समस्या हो रही है, तो आप अपने BIOS setting को Default पर Reset कर सकते हैं। 10 सेकंड के लिए पावर बटन दबाकर रखें, या जब तक आपका सिस्टम पूरी तरह से बंद नहीं हो जाये। अपने कंप्यूटर को रीस्टार्ट करें।

या

सबसे पहले अपने कंप्यूटर को चालू करें और BIOS setup में जाने के लिए Del (Delete) key को दबाएं। या आप इसके अलावा F1, F2, या F12 Function Key का उपयोग भी कर सकते हैं।

2 इसके बाद आप Factory Reset option को ढूँढ़ें, अलग-अलग BIOS के लिए इस विकल्प के स्थान और शब्द भिन्न होते हैं। आम तौर पर इसे “Factory Default”, “Setup default”, “Reset Default या “Reset to Default” कहा जाता है। इनमे से किसी एक आप्शन पर क्लिक करें|


3. अंत में F10 दबाएं सभी परिवर्तनों को सहेजने के लिए Enter key दबाएं और BIOS स्क्रीन से बाहर निकलें।

BIOS क्या हैं? BIOS से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें | 

error: Content is protected !!