How to Shut Computer

इस पोस्ट में हम जानेगे की कंप्यूटर को Shutdown कैसे करे |

आप Computer पर अपना कार्य कर चुके है या आप कुछ देर के लिए Computer को आराम देना चाहते है, या किसी दूसरी वजह से आप Computer को बंद करना चाहते है तब उसे shutdown करना पड़ता है |हमें Computer को समय-समय पर आराम देना ही चाहिए ताकि कंप्यूटर सही तरीके से काम कर सके |Computer को Shut Down करने से हमारा Computer सुरक्षित रहता है| Shutdown करने से हमारा डाटा भी डिलीट नहीं होता ,और Computer को Shut down करने से ऊर्जा की भी बचत होती है| तो चलिए हम जानते है की Computer को Shut down कैसे करते है |

Computer को Shut down करने से पहले इन बातों को ध्यान रखना चाहिए |

  • Computer को Shut down करने से पहले यह सुनिश्चित कर ले की आपका कार्य अपनी सही जगह पर save हो गया है| यदि, ऐसा नही होगा तो आप अपना खो सकते है|
  • आप जिस program पर कार्य कर रहे है उन्हें भी Computer को Shut downकरने से पहले बंद कर देना चाहिए|
  • यदि, आपने कोई disk लगाई हुई है तो उसे भी Computer को Shut downकरने से पहले निकाल कर सुरक्षित जगह पर रख लें|
    अब हम Computer को Shut down करने के लिए बिल्कुल तैयार है|

हम निम्नलिखित तरीको से Computer shut down कर सकते है |

Method I

  • “Windows Start Button” पर क्लिक करें,या फिर की-बोर्ड से “Window key” दबाए|
  • Start Button पर पर क्लिक करने पर Start Menu खुल जाती है|

Image result for shutdown windows 7

  • फिर Start Menu से “Shut Down Button” को खोजे,यह आपको Start Menu में दांयी ओर नीचे मिलेगा|
  • Shut down Button में दो बटन होते है, पहला Shut Down और दूसरा Arrow,आपको पहले Shut Down बटन पर क्लिक करना है और हमारा Computer Shut Down हो जाएगा|
  • यदि, आप Arrow पर क्लिक करेंगें तो आपके सामने Shut Down Button की मेंनु खुल जाएगी| इसमें Computer को Shut downकरने से संबंधित कुछ और बटन होते है|

shut_down_button_expand


Method II

हम Keyboard की सहायता से भी Computer को Shut down कर सकते है | इस विधि से Computer को Shut down करने में समय की बचत होती है | आप सिर्फ कुछ सैकण्ड में ही अपने Computer को Shut down कर सकते है| तो आइए इस तरीके से Computer को Shut Down करते है|

  • सबसे पहले की-बोर्ड से Alt + F4 एक साथ दबाएं|
  • इस शॉर्टकट को दबाने पर हमारे सामनें shut down Window खुलकर सामने आती है|

shut_down_window

  • अब आपको Shut Down Window से Drop Down List को खोलना है, इसके लिए इस Arrow पर क्लिक करें|
  • अब आपको Drop down List से Shut Down विकल्प पर क्लिक करना है ताकि वह select हो जाए |
  • इसके बाद की-बोर्ड से Enter दबाएं और आपका Computer shut down हो जाएगा|

Method III

यह तरीका सबसे आसान और बिल्कुल सरल है,लेकिन इस तरीके से Computer को कभी भी Shut down नही करना चाहिए,इससे हमारे सिस्टम के ख़राब होने के चांस बढ़ जाते है |

  • अपने CPU से Power Button को दबाएं और आपका Computer Shut Down हो जाएगा |

error: Content is protected !!