एमएस एक्सेस 2013 में सिलेक्ट क्वेरी का उपयोग कैसे करें

Select Query

Select Query सबसे सरल प्रकार की क्वेरी है इसी कारण यह माइक्रोसॉफ्ट एक्सेस डेटाबेस में सबसे अधिक इस्तेमाल की जाती है। इसकी आवश्यकता के आधार पर इसका उपयोग किसी टेबल या डेटा की श्रृंखला को चुनने और प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है। यह उपयोगकर्ता द्वारा निर्धारित मानदंड है जो डेटाबेस को बताता है कि चयन किस पर आधारित होना है। Select Query के बाद, यह एक “आभासी” टेबल बनाता है जहां डेटा बदला जा सकता है, लेकिन एक समय में एक से अधिक रिकॉर्ड नहीं।

एक अच्छी तरह से डिज़ाइन किए गए डेटाबेस में, डेटा जिसे आप किसी फ़ॉर्म या रिपोर्ट के माध्यम से प्रस्तुत करना चाहते हैं, आमतौर पर कई tables में स्थित होता है। एक क्वेरी विभिन्न टेबलों से जानकारी ले सकती है और इसे फॉर्म या रिपोर्ट में प्रदर्शित करने के लिए इकट्ठा कर सकती है। क्वेरी आपको एक साधारण प्रश्न का उत्तर देती है, गणना कर सकती है, विभिन्न टेबलों से डेटा इकट्ठा कर सकती है, डेटाबेस से डेटा जोड़, बदल सकती है या हटा सकती है|

एमएस एक्सेस 2013 में सिलेक्ट क्वेरी का उपयोग कैसे करें
(How to Use a Select Query in MS Access 2013)

यदि आप टेबल में केवल कुछ फ़ील्ड से डेटा देखना चाहते हैं, या एक साथ कई टेबलों से डेटा देखना चाहते हैं या कुछ मानदंडों के आधार पर डेटा देखना चाहते हैं, तो आप Select Query का प्रयोग कर सकते हैं| उदाहरण के लिए, यदि आपके डेटाबेस में उत्पादों के बारे में बहुत सारी जानकारी वाली टेबल है और आप उत्पादों और उनकी कीमतों की एक सूची देखना चाहते हैं, तो आप यह सिलेक्ट क्वेरी से देख सकते हैं|

  • सबसे पहले डेटाबेस खोलें और Create Tab पर स्थित, Query Design पर क्लिक करें।

 

  • Table Tab में, Show table box में Products टेबल पर डबल-क्लिक करें और फिर डायलॉग बॉक्स बंद करें।
  • Products टेबल में, मान लीजिए कि आपके पास Products का नाम और सूची मूल्य फ़ील्ड है। इन फ़ील्ड को क्वेरी डिज़ाइन ग्रिड में जोड़ने के लिए Products नाम और सूची मूल्य पर डबल-क्लिक करें।

  • अंत में Design Tab पर स्थित, Run पर क्लिक करें। क्वेरी आपको उत्पादों और उनकी कीमतों की एक सूची प्रदर्शित कर देंगा|



error: Content is protected !!