एक्सेल में RRI फंक्शन का प्रयोग कैसे करें

एक्सेल में RRI फंक्शन का प्रयोग कैसे करें (How to use RRI Function in Excel)

RRI एक नया फ़ंक्शन है जिसे Excel 2013 में पेश किया गया था। यह एक इन्वेस्टमेंट की वृद्धि के लिए समान ब्याज दर लौटता है। इसे ज्ञात करने के लिए इनपुट अवधि की संख्या (number of periods), वर्तमान मूल्य ( Present Value) और भविष्य मूल्य (Future Value) की आवश्यकता होती हैं।

यदि आपके पास नकद हैं, जिसकी आप भविष्य में विशिष्ट वृद्धि करना चाहते हैं, तो इसके लिए आवश्यक ब्याज क्‍या होना चाहिए यह आप एक्‍सेल में देख सकते हैं। एक्‍सेल के RRI फ़ंक्शन की मदद से आप इंटरेस्‍ट रेट को कैलकुलेट कर सकते हैं।

नोट : RRI फ़ंक्शन केवल Excel 2013 और इसके आगे के वर्जन में ही उपलब्ध है।

मान लीजिए कि आपके पास आज कि तारीख में 10,000 रुपए हैं, जिन्‍हे आप 5 साल के बाद 25,000 तक बढ़ाना चाहते हैं। तो आपको इसके लिए कितने रेट ऑफ इंटरेस्‍ट कि जरूरत होगी?

Syntax

RRI दिए गए ब्याज दर को NPR (अवधि की संख्या), NP (वर्तमान मूल्य), और FV (भविष्य के मूल्य), निम्नलिखित समीकरण का उपयोग करके गणना करता है –
RRI( nper, pv, fv )

Arguments

nper : इन्वेस्टमेंट का पीरियड
pv : इन्वेस्टमेंट का वर्तमान मूल्य।
fv : इन्वेस्टमेंट का भविष्य का मूल्य।

Example :

RRI फ़ंक्शन को 10,000 के इन्वेस्टमेंट के लिए आवश्यक ब्याज दर को कैल्‍युलेट करने के लिए उपयोग किया जा रहा है, ताकि 5 साल कि अवधि में उसकी वैल्‍यू 25000 तक पहुंच सके।


सेल B5 में फॉर्मुला इस तरह से होगा।
=RRI(B2,B3,B4)

इस फॉर्मुला का रिजल्‍ट त्रैमासिक दर है। जब इसे वार्षिक दर में ट्रांसलेट करने के लिए 4 से गुणा जाता है, तो आंसर 0.2011x 4 = .08 या लगभग 8% है।

नोट्स

  • यदि nper या pv शून्य है, तो RRI #NUM! त्रुटि दिखाता हैं|
  • यदि कोई निर्दिष्ट तर्क (specified arguments) नकारात्मक है, तो भी RRI #NUM! त्रुटि दिखाता हैं|
  • यदि निर्दिष्ट तर्कों (specified arguments) में से कोई भी संख्यात्मक मान के रूप में मान्यता प्राप्त नहीं है, तो भी RRI #VALUE! त्रुटि दिखाता हैं|

error: Content is protected !!