Introduction of JavaScript Syntax

जावास्क्रिप्ट सिंटेक्स

किसी भी HTML program में JavaScript को जोड़ने (add) का सिंटेक्स बहुत ही आसान है। इसके लिए आप <script> tag का प्रयोग करते है। आप <script> tag को अपने HTML program में कही भी add कर सकते है।लेकिन Readability के लिए हमेशा ये सुझाव (suggest)दिया जाता है की आप इसे <head> tag के अंदर ही लिखे। <script> tags से ब्राउज़र को पता चल जाता है की ये JavaScript code है और इसे कैसे interpret करना है।

<script> Tag Attributes

<script language=”javascript” type=”text/javascript”>

<script> tag के 2 attributes होते है। इन attributes के द्वारा आप scripting language और type define करते है।

  • language – इस attribute से आप scripting language define करते है, जैसे PHP और JavaScript आदि।
  • Type – ये attribute बहुत आवश्यक होता है इससे आप अपनी फाइल का टाइप निर्धारित करते है जैसे की text/javascript.

इन attributes की मदद से आप <script> tag को define करते है।

Syntax

<script language=”javascript” type=”text/javascript”>


// यहाँ पर आप JavaScript code लिखते है।

</script>

ये JavaScript define करने का standard syntax होता है,लेकिन आप चाहे तो language और type attributes के बिना भी <script> tag define कर सकते है। क्योंकि JavaScript को HTML के लिए default scripting language माना गया है। आपको सिर्फ opening और closing script tags define करने की आवश्यकता होती है।

<script>

// यहाँ अपना JavaScript code लिखिए।

</script>


यहाँ एक प्रोग्राम की मदद से हम जानेगे की अपने HTML Document में जावास्क्रिप्ट का प्रयोग कैसे करे ?

Hello World Program

<html>

<head>

<title>First JavaScript program</title>

</head>

<body>

<script>

document.write(“Hello World!”);

</script>

</body>

</html>

ऊपर दिए गए प्रोग्राम में एक HTML file में कुछ JavaScript code add किये गए है। ये एक बहुत ही आसान प्रोग्राम है। सबसे पहले <body> section में <script> tag define किया गया है,इसके बाद <script> tag में write function को call किया गया है। इस Function में एक string pass की जाती है। यह Function उस string को Web-page पर show करता है। इसी तरह आप program में जहां भी JavaScript add करना चाहते है कर सकते है।

Program Output


error: Content is protected !!