IOT और बिग डाटा

इस पेज में आपको आई ओ टी (IOT) और बिग डाटा (Big Data) से सम्बंधित क्लास नोट्स मिल जायेंगे, ये क्लास नोट्स शोर्ट नोट्स के जैसे हैं जिसके जरिये आप कम समय में आई ओ टी और बिग डाटा के बारे में जल्दी समझ जायेंगे| ये पीडीऍफ़ फाइल कंप्यूटर क्लास में प्रयोग होने वाली पीपीटी फाइल से कन्वर्ट करने बनायीं गयी हैं| उम्मीद है की एस फाइल से आप बहुत कुछ सीख पाएंगे|

इस पीडीऍफ़ फाइल में आपको निम्नलिखित टॉपिक के बारे में जानकारी मिल जाएगी

  • इन्टरनेट ऑफ़ थिंग्स क्या होता है
  • इन्टरनेट ऑफ़ थिंग्स कैसे काम करता है
  • एप्लीकेशन
  • IOT से सम्बंधित समस्या
  • बिग डाटा क्या होता है
  • बिग डाटा के उदहारण
  • बिग डाटा के प्रकार

इन्टरनेट ऑफ़ थिंग्स क्या होता है

  • इस शब्द को केविन एशटन द्वारा पहली बार इस्तेमाल किया गया था और उन्होंने कहा था कि ये एक ऐसी प्रणाली है, जहां इंटरनेट सर्वव्यापक सेंसर के माध्यम से भौतिक दुनिया से जोड़ा जा सकता है.
  • इंटरनेट ऑफ थिंग्स के जरिए कई प्रकार के प्रौद्योगिकियों और उपकरणों को एक साथ जोड़ा जा सकता है.

इंटरनेट ऑफ थिंग्स के प्रयोग

  • स्मार्ट होम (Smart Home)
  • स्मार्ट वियरेबल जैसे स्मार्ट वाच (Smart Wearable)
  • निर्माण (Manufacturing)
  • चिकित्सा और स्वास्थ्य प्रणाली (Medical and Healthcare systems)
  • पर्यावरण की निगरानी (Environmental monitoring)
  • परिवहन (Transportation)
  • ऊर्जा प्रबंधन (Energy management)

बिग डाटा

  • बिग डेटा भी डेटा है लेकिन एक विशाल आकार के साथ।
  • बिग डेटा एक शब्द है जिसका उपयोग डेटा के संग्रह का वर्णन करने के लिए किया जाता है जो आकार में विशाल है और समय के साथ तेजी से बढ़ रहा है।
  • इस तरह के डेटा इतने बड़े और जटिल हैं कि कोई भी पारंपरिक डेटा प्रबंधन उपकरण इसे स्टोर करने या इसे कुशलता से संसाधित करने में सक्षम नहीं हैं।

बिग डाटा के उदाहरण

  • न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज प्रति दिन व्यापार से सम्बंधित लगभग एक टेराबाइट डेटा उत्पन्न करता है।
  • हर दिन लगभग 500 से ज्यादा टेराबाइट डाटा सोशल मीडिया साइट फेसबुक के डेटाबेस में शामिल हो जाता है| यह डेटा मुख्य रूप से फोटो और वीडियो अपलोड, मैसेज एक्सचेंज, कमेंट डालने आदि के संदर्भ में उत्पन्न होता है।
  • एक सिंगल जेट इंजन 30 मिनट की उड़ान के समय में 10 टेराबाइट से भी ज्यादा डाटा उत्पन्न कर सकता है।

आई ओ टी (IOT) और बिग डाटा (Big Data) की शोर्ट नोट्स की पीडीऍफ़ फाइल डाउनलोड करने के लिए नीचे गए बटन पर क्लिक करें|


IOT क्या है अगर आप ऑडियो लेसन के जरिये समझना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए ऑडियो को सुन सकते हैं


error: Content is protected !!