List tag in HTML

LIST TAG IN HTML

इस टैग का प्रयोग items की लिस्ट को arrange करने के लिए किया जाता हैं यह टैग मुख्यतः तीन प्रकार की सूचियों का समर्थन करता है। जिसमे ordered list, unordered list and Definetion list बना सकते है। विभिन्न Tag की सहायता से html मे आप आसानी से सूची बना सकते है। दोनो Ordered और Unordered सूची बनाने के लिये सूची के आरंभ तथा अंत मे Tag देना जरूरी है। साथ ही एक स्पेशल Tag जो यह बताता है कि प्रत्येक सूची घटक कहां से चालू होती है।
1. ordered List
2. Unordered List
3. Definition List

Learn HTML in Hindi (HTML List Tags)

अगर आप HTML के list tags के बारे में विस्तार से सीखना चाहते हैं, तो नीचे दिया गया विडियो जरुर देखिये

1. Order List:-

List में नंबर जोड़ने के लिए हम Ordered list का प्रयोग करते हैं जैसे – 1, 2, 3, 4…., A, B, C, D….., a, b, c, d….., i, ii, iii……आदि लिस्ट में जोड़ सकते हैं इसे Ordered List कहते है, HTML मे यह सूची
Tag से बनाई जाती है। इसमें दो टैग Use होते हैं
and

ol – Ordered List
li – List item

Syntex:-

Keyboard

Mouse

Scanner

Output-
1. Keyboard
2. Mouse
3. Scanner

2. Unordered List-

List में Symbol जोड़ने के लिए हम unordered list का प्रयोग करते हैं जैसे – circle, bullets, square आदि लिस्ट में जोड़ सकते हैं इसे Unordered List कहते है, HTML मे यह सूची
Tag से बनाई जाती है। इसमें दो टैग Use होते हैं
and

ul – Unordered List
li – List item

Syntex :-

Keyboard

Mouse

Scanner

output-

• Keyboard
• Mouse
• Scanner

Type एट्रीब्यूट

ब्राउजर प्रोग्राम किसी Unordered List के प्रत्येक आइटम से पहले एक बुलेट चिन्ह लगाता है। इस एट्रीब्यूट के तीन मान हो सकते है-

• Disc / Bullets
• Circle
• Square

1. Disc या Bullets – इस एट्रीब्यूट का प्रयोग लिस्ट में Bullets लगाने के लिए किया जाता हैं|

Syntex :-

Keyboard

Mouse

Scanner

Output-

• Keyboard
• Mouse
• Scanner

2. Square- Square Tag का प्रयोग लिस्ट में Square लगाने के लिए किया जाता हैं|

Syntax :-

Keyboard

Mouse

Scanner

Output

• Keyboard
• Mouse
• Scanner

3. Circle- Circle Tag का प्रयोग लिस्ट में Circle लगाने के लिए किया जाता हैं|

Syntax :-

Keyboard

Mouse

Scanner

Output –

• Keyboard
• Mouse
• Scanner

3. Description List – Description List एक अन्य प्रकार की List होती है जो Ordered तथा Unordered List से थोडी अलग होती है। इसे डिस्क्रिप्शन सूची कहा जाता हैं इसमें तीन टैग Use होते हैं –

dl – Description list
dt – Description term
dd – Description data

Syntax :-

HTML

Hypertext Markup Language

HTTP

Hypertext Transfer Protocol

Output-
HTML
Hypertext Markup Language
HTTP
Hypertext Transfer Protocol

error: Content is protected !!