Looping Statements in VB.Net

इस पोस्ट में हम VB.Net में प्रयोग होने वाले Looping Statements के बारे में जानेगे |

Looping Statements

Looping statements किसी code या task को कई बार repeat करने के लिए प्रयोग किए जाते हैं। यह statements एक condition के according task को बार-बार repeat करती है। VB.Net मे मुख्यतः तीन प्रकार की looping statements पाई जाती हैं।

  • For- Next
  • While- End While
  • Do- Loop

For-Next

यह looping statement एक popular looping statement है। इसका use एक series मे statements को एक loop index के अनुसार बार-बार execute करने के लिए किया जाता है।

Syntax :
For counter = start to end [Step increment/ decrements ] [Statements] [Exit For] [Statements] Next [counter]

जहां counter एक variable है, start और end loop के starting and ending point को बताते हैं। step का use 1 से ज्यादा increment/Decrements के लिए किया जाता है। for loop को बीच मे रोकने के लिए Exit For statement का use किया जाता है।

Example :
For i = 0 To 10 Step 2
MsgBox(i)
Next

While- End While

यह loop condition के अनुसार loop को चलाने के लिए प्रयोग की जाती है। इस loop मे एक condition को define कर किया जाता है जिसके True होने पर looping statements execute होती हैं और false होने पर यह directly बाहर हो जाता है। इसका syntax निम्नलिखित है।
Syntax :
While Condition
[Statements] [Exit while] [Statements] End While
Exit while का प्रयोग while loop को break करने के लिए किया जाता है।
Example :

Dim i As Integer = 0


While i <= 10
MsgBox(i)
End While

Do-Loop

यह loop while loop की तरह ही होता है। इसका प्रयोग किसी statement को indefinite time तक repeat करने के लिए किया जाता है। do loop statement को तब तक execute करता है जब तक while या until मे लिखी condition false नहीं हो जाती है। इसमे दो keywords while और until का use किया जाता है। इसमे exit do statement होती है जो की loop को बीच मे ही break करने के लिए use की जाती है। इस loop का syntax निम्नलिखित है।

Syntax :
Do {[While/ until] condition}
[Statements] [Exit Do] [Statements] Loop {[While/ until] condition}


error: Content is protected !!