Menu Bar of Excel (एक्सेल मेन्यु बार)

Menu Bar of Excel (एक्सेल मेन्यु बार)

यह बार एक्सेल विंडो में टाइटल बार के ठीक नीचे प्रदर्शित होती हैं इसमें निम्न ऑप्शन प्रदर्शित होते हैं-

  • File menu
  • Edit Menu
  • View Menu
  • Insert Menu
  • Format Menu
  • Tools Menu
  • Data Menu
  • Window Menu
  • Help Menu

1. File Menu (फाइल मेनू)

फाइल मेनू में चित्र के अनुसार विकल्प प्रदर्शित होते हैं| यह वर्कबुक के मैनेजमेंट का कार्य करते हैं इसमें नई वर्कबुक बनाने, पुरानी वर्कबुक खोलने, बंद करने, सुरक्षित करने वर्कबुक को वेबपेज की तरह सुरक्षित करने एवं वर्कबुक को क्लोज करने के साथ MS Excel को बंद करने के विकल्प भी उपलब्ध होते हैं |

2. Edit menu (एडिट मेनू)

इस ऑप्शन में वर्कबुक में सुधार करने से सम्बंधित विकल्प होते हैं जैसे – Cut, copy, Paste आदि के साथ श्रंखला बनाने में Find, replace, Go to के विकल्प उपलब्ध होते हैं |

3. View menu (व्यू मेनू)

इस मेनू में वर्कशीट को देखने से सम्बंधित विकल्प होते हैं जैसे – वर्कशीट को बड़ा या छोटा करना, टूल बार को नियंत्रित करना, हैडर या फुटर डालना आदि विलाक्प उपलब्ध होते हैं |


4. Insert menu (इन्सर्ट मेनू)

इस ऑप्शन में वर्कशीट में इन्सर्ट किये जा सकने वाले विभिन्न विकल्प होते हैं इसमें Row, Column, Cell, Symbol, Function, Comment, Picture, Diagram आदि डालने के विकल्प उपलब्ध होते हैं|

5. Format Menu (फॉर्मेट मेनू)

इस आप्शन में वर्कशीट की फोर्मटिंग से सम्बंधित विकल्प होते हैं इसके द्वारा सेल की संख्याओं Text or date के विभिन्न फॉर्मेट, Row or Column की चौड़ाई अथवा ऊचाई बढ़ाने का कार्य भी इस मेनू की सहायता से किया जा सकता हैं|

6. Tools Menu (टूल्स मेनू)

इस ऑप्शन में वर्कशीट पर कार्य करने के लिए विभिन्न विकल्प दिए गए हैं जैसे – Spelling check, Scenario, Macro बनाना इत्यादि इसमें वर्कशीट को सुरक्षित करने के लिए पासवर्ड डालने की सुविधा भी होती हैं |


7. Data Menu (डाटा मेनू)

एक्सेल में डेटाबेस से सम्बंधित कार्य इस मेनू के द्वारा किये जा सकते हैं इसमें डाटा Sort, Filter, Group Total, Form आदि विकल्प उपलब्ध रहते हैं|

8. Window Menu (विंडो मेनू)

एक्सेल में एक साथ अनेक वर्कबुक को खोला जा सकता हैं या एक विंडो को दो अथवा चार भागों में Split विकल्प के द्वारा विभाजित किया जा सकता हैं एक्सेल में एक ही वर्कबुक को अनेक विंडोज में खोलने के लिए विंडो मेनू में New Window विकल्प होता हैं तथा उन्हें Arrange विकल्प के द्वारा व्यवस्थित किया जा सकता हैं|

9. Help menu (हेल्प मेनू)

इसके नाम के अनुसार यह विकल्प यूजर को मदद उपलब्ध करवाता हैं जिससे नए यूजर को भी एक्सेल में कार्य करना और अधिक आसान हो जाता हैं |


error: Content is protected !!