Multimedia Vs Hypermedia

hypermedia-vs-multimedia

Difference between multimedia and hypermedia in hindi

हिंदी में मल्टीमीडिया और हाइपरमीडिया के बीच का अंतर

मल्टीमीडिया

मल्टीमीडिया विभिन्न प्रकार के मीडिया का संग्रह है जो उपयोगकर्ता के लिए जानकारी प्रदर्शित करने में सहायक हो सकता है। इसमें टेक्स्ट, ऑडियो, वीडियो, एनीमेशन, चित्र और अन्य प्रकार शामिल हो सकते हैं। यह अन्य मीडिया से भिन्न होता है क्योंकि इसमें कई सारे विकल्प मौजूद होते हैं और उपयोगकर्ता जब चाहें तब आसानी से इसे प्रदर्शित कर सकता है ।
जिन उपयोगकर्ता को कंप्यूटर की बुनियादी समझ भी है वो भी मल्टीमीडिया का उपयोग कर सकते हैं। यह आसानी से प्रदर्शित किया जा सकता है और यहां तक कि रिकॉर्ड भी किया जा सकता है। लोग इसे वीडियो प्लेयर्स की सहायता से देख भी सकते हैं।

मल्टीमीडिया के प्रकार
  • चित्र
  • ध्वनि
  • चलचित्र
  • ग्राफिक्स

हाइपरमीडिया

हाइपरमीडिया हाइपरटेक्स्ट का एक विस्तार है जो की सूचना का नॉन लीनियर माध्यम है जिसमे ग्राफ़िक्स, ऑडियो, विडियो, प्लेन टेक्स्ट और हाइपरलिंक्स का एकीकरण होता है। हाइपरमीडिया में टेक्स्ट, ऑडियो, वीडियो और ग्राफिक्स तत्व होते हैं जो हाइपरलिंक्स के माध्यम से लिंक और एक्सेस किए जाते हैं। हाइपरमीडिया सामन्यतः हाइपरटेक्स्ट और मल्टीमीडिया को आपस में जोड़ता है।

हाइपरमीडिया के प्रकार
  • वर्ल्ड वाइड वेब
  • HTML
  • इनसाइक्लोपीडिया
  • इंटरैक्टिव उपकरण (CD, DVD)

error: Content is protected !!