Numeric Function in MySQL

Numeric Function :- न्‍यूमेरिक फंक्‍शन वे फंक्‍शन होते हैं, जो न्‍यूमेरिक वैल्‍यू स्‍वीकार करते हैं और आवश्‍यक ऑपरेशन परफॉर्म करने के बाद न्‍यूमेरिक वैल्‍यू रिटर्न करते हैं। कुछ उपयोगी फंक्‍शन नीचे दिए गए हैं –

(i) MOD :- यह फंक्‍शन दी हुई दो संख्‍याओं का Modulus (अर्थात् रिमेंडर) रिटर्न करता हैं।

सिन्‍टेक्‍स :- MOD(m, n)
आर्ग्‍यूमेंट टाईप :- Numeric, Numeric
रिटर्न वैल्‍यू :- Numeric
विवरण :- ऑर्ग्‍यूमेंट m को ऑर्ग्‍यूमेंट n से विभाजित करने के बाद रिमाइंडर(शेष) को रिटर्न करता हैं। यदि n, o हो तो m रिटर्न करता हैं। अर्थात् य‍दि डिनामिनेटर(हर) 0 हो।
उदाहरण :- 17 को 5 से विभाजित करने के बाद रिमेंडर पता लगाएँ।
हल:-

SQL > SELECT MOD( 17, 5 ) AS MODResult;

रिजल्‍ट :- MODResult
————————–
2 (remainder of 17/5)

(ii) POWER :- यह फंक्‍शन mn रिटर्न करता हैं अर्थात् n घातांक की m संख्‍या।

सिन्‍टेक्‍स :- POWER(m, n)
आर्ग्‍यूमेंट टाईप :- Numeric, Numeric.
रिटर्न वैल्‍यू :- Numeric
विवरण :- n घातांक वाले m ऑर्ग्‍यूमेंट की वैल्‍यू रिटर्न करता हैं। आधार m और घातांक n कोई भी संख्‍या हो सकती हैं। लेकिन यदि m ऋणात्‍मक हैं, तो n एक पूर्ण संख्‍या होना चाहिए।
उदाहरण :- 52 के परिणाम को प्रदर्शित करें।
हल:- SQL > SELECT POWER(5, 2) as Result;


रिजल्‍ट :- Result

—————
25

(Result of 52)

(iii) ROUND :- इस फंक्‍शन का उपयोग संख्‍या को दिए हुए स्‍पेसिफिकेशन के अनुसार पूर्ण संख्‍या के नजदीक लाने में किया जाता हैं।
सिन्‍टेक्‍स :- ROUND(n [,m])
ऑर्ग्‍यूमेंट टाईप :- Numeric, Numeric
रिटर्न वैल्‍यू :- Numeric ,
विवरण :- दशमलव अंक के m स्‍थान दाँयी ओर लाए गए ऑर्ग्‍यूमेंट n की वैल्‍यू रिटर्न करता हैं। यदि m को o स्‍थान तक ओमीट कर दिया जाए तो दशमलव के बांयी और m राउंड ऑफ डिलिट के लिए ऋणात्मक भी हो सकता हैं। m एक पूर्ण संख्‍या होना चाहिए।
उदाहरण :- 12. 173 की वैल्‍यू को एक दशमलव स्‍थान राउंड ऑफ करें।

हल :-

SQL > SELECT ROUND( 12.173, 1 ) AS Round;


रिजल्‍ट :- Round
———–
12.2
(Rounded to 1 decimal place)

(iv) SIGN :- यह फंक्‍शन दी हुई संख्‍या का Sign रिटर्न करता हैं।
सिन्‍टेक्‍स :- SIGN(n)
ऑर्ग्‍यूमेंट टाईप :- Numeric, Numeric
रिटर्न वैल्‍यू :- Numeric
विवरण :- यदि ऑर्ग्‍यूमेंट n < 0 हो तो फंक्‍शन 1 रिटर्न करेगा, यदि ऑर्ग्‍यूमेंट n = 0 हो तो फंक्‍शन 0 रिर्टन करेगा और यदि ऑर्ग्‍यूमेंट n > 0 हो तो फंक्‍शन 1 रिटर्न करेगा।
उदाहरण :- वैल्‍यू 20 के sign का पता लगाएँ।

हल :-
SQL > SELECT SIGN( 20 ) AS Sign;

रिजल्‍ट :
Sign
—————–
1

(v) SQRT :- इस फंक्‍शन का उपयोग दी गई संख्‍या का वर्गमूल(Square root) निकालने में किया जाता हैं।
सिन्‍टेक्‍स :- SQRT(n)
ऑर्ग्‍यूमेंट टाईप :- Numeric, Numeric
रिटर्न वैल्‍यू :- Numeric
विवरण :- ऑर्ग्‍यूमेंट n का वर्गमूल रिटर्न करता हैं। वैल्‍यू n ऋणात्‍मक नहीं हो सकती हैं। SQRT एक ‘’वास्‍तविक’’ रिजल्‍ट रिटर्न करता हैं।
उदाहरण :- 64 का वर्गमूल पता लगाए।
हल:-

SQL > SELECT SQRT( 64 ) AS SquareRoot;

रिजल्‍ट :-
SquareRoot

————————
8
(this is square root of 64)

 


error: Content is protected !!