Overflow property in CSS

Overflow

जब किसी element के अंदर का content इतना बड़ा हो कि उसमें फिट न हो पाए तो normally वह content उस element के border से बाहर निकल जाता हैं या यूँ कह सकते हैं कि overflow हो जाता हैं। इस overflow को अपने मुताबिक manage करने के लिए CSS की property overflow का use किया जाता हैं।

1) overflow: visible;
overflow की value visible देने पर overflow हो रहा content element के border से बाहर overflow होता हुआ display होगा।

2) overflow: hidden;
overflow की इस value से overflow हो रहा content hide हो जाता हैं। सिर्फ उतना ही content show होता हैं जो border के अंदर होता हैं।

3) overflow: scroll;
जब हम overflow की value scroll देते हैं तो overflow हो रहा content border से बाहर नहीं जाता बल्कि element में एक scrollbar add हो जाती हैं। पूरा content देखने के लिए content के scroll bar को ऊपर नीचे करना पड़ता हैं।

4) overflow: auto;
जब हम overflow की value auto देते हैं तो scrollbar तभी display होता हैं यदि content overflow हो रहा हो।


error: Content is protected !!