Photoshop Menu Bar

Photoshop Menu Bar

Photoshop Menu Bar में कुल 9 Menus होते हैं| Menu बार का प्रत्येक Menu कमांड्स के एक group को Represent करता है| जो आपको किसी image के कुछ भाग में या पूरी image में किसी भी तरह का बदलाव करने की अनुमति देते हैं और files को मैनिपुलेट करने में भी यह आपकी मदद करता हैं| यह स्क्रीन के ऊपरी भाग में बाईं ओर स्थित होते हैं| यदि Menu command के दाई ओर कोई राइट फेसिंग ऐरो होता है तो यह इशारा करता है कि कोई सब मेनू भी है जिस विकल्प के साथ तीन बिंदु … होती हैं वह यह इशारा करते हैं कि एक डायलॉग बॉक्स है|

File menu

File Menu, Menu bar का सबसे मूल रूप है जो आपको files के साथ काम करने में मदद करता है| इसका प्रयोग file को खोलने, बंद करने, सेव करने, इंपोर्ट करने, एक्सपोर्ट करने, प्रिंट करने और क्लोज करने के लिए होता है|

Edit menu

Edit Menu का प्रयोग एडिटिंग के उद्देश्य से होता है अर्थात इसमें file में सुधार करने से संबंधित option दिए रहते हैं जिसके द्वारा हम Cut, Copy, Paste, Undo, Redo, Clear आदि का प्रयोग कर सकते हैं|

Image menu

image Menu में image में सुधार करने से संबंधित option दिए होते हैं इसके द्वारा हम Picture या image में कलर सेट कर सकते हैं, कलर को बदल सकते हैं, पिक्चर की ब्राइटनेस और लाइटनेट को एडजस्ट कर सकते हैं| image की साइज को बदल सकते हैं आदि इस तरह है image से संबंधित कार्य image Menu द्वारा किए जाते हैं

Layer menu

Layer Menu का प्रयोग विभिन्न लेयर्स पर काम करने के लिए किया जाता है इसके द्वारा हम Layer बना सकते हैं, Layer डिलीट कर सकते हैं, Layer मर्ज कर सकते हैं, Layer के ग्रुप बना सकते हैं आदि| Layer Menu से डायलॉग बॉक्स खुलते हैं जो नए लेयर्स बनाते हैं|

Select menu

Select Menu में ऐसे विकल्प होते हैं जो आपको Select किए गए एरिया को मॉडिफाई करने में मदद करते हैं| आप सिलेक्शन एरिया को कई पिक्सेल से बढ़ा या घटा सकते हैं|


Filter menu

Photoshop में लगभग 101 फिल्टर होते हैं जिनमें से 14 सब हेडिंग्स में विभाजित होते हैं, कुछ फिल्टर image को हल्का या गहरा करते हैं, कुछ इसे टेढ़ा करते हैं, कुछ image को नकली पेंटिंग्स में बदलते हैं अथवा कुछ कलर पेंसिल ड्राइंग की कलाकृति बनाते हैं अर्थात फिल्टर का प्रयोग image में अलग अलग इफेक्ट डालने के लिए किया जाता है| उदाहरण के लिए, जब आप आर्टिस्टिक फिल्टर पर क्लिक करते हैं तो एक sub Menu आता है जिसमें Water color को सिलेक्ट करके आप इसका प्रभाव देख सकते हैं|

View menu

View Menu का प्रयोग पिक्चर को अलग अलग तरीके से देखने के लिए किया जाता है अर्थात इसके द्वारा हम image को Zoom in और Zoom out कर सकते हैं इसमें rollers guide एवं grids को दिशा देने वाले कमांड भी होते हैं जो आपको वर्क एरिया के भीतर ऑब्जेक्ट्स को रखने एवं मापने की अनुमति देते हैं|

Window menu

Window menu पैलेस को दिखाता एवं छुपाता है यह सभी खुली हुई file Windows को लिस्ट करता है ताकि आप किसी भी file को स्क्रीन के सामने तुरंत ला सकें|

Help menu

Help menu का उपयोग Photoshop से संबंधित मदद लेने के लिए किया जाता है इसमें दो विकल्प होते हैं पहला Photoshop के version से संबंधित सूचना देता है और दूसरा Plug in के बारे में जानकारी देता है|


error: Content is protected !!