प्लॉटर क्या हैं और उसके प्रकार

प्लॉटर क्या हैं? (What is Plotter)

प्लॉटर एक कंप्यूटर हार्डवेयर डिवाइस है जो प्रिंटर की तरह होता है जो वेक्टर ग्राफिक्स को प्रिंट करने के लिए उपयोग किया जाता है। टोनर के बजाय, प्लॉटर पारंपरिक प्रिंटर की तरह डॉट्स की एक श्रृंखला के बजाय कागज पर निरंतर लाइनों को खींचने के लिए एक पेन, पेंसिल, मार्कर, या किसी अन्य लेखन डिवाइस का उपयोग करता हैं। प्लॉटर एक प्रिंटर की तुलना में बड़े ग्राफिक्स प्रिंट कर सकता है।

प्लॉटर का अविष्कार 1953 में रेमिंगटन-रैंड द्वारा किया गया था। इसका उपयोग तकनीकी चित्र बनाने के लिए UNIVAC कंप्यूटर के साथ संयोजन में किया गया था।

Plotter एक आउटपुट डिवाइस हैं इससे चित्र (Drawing), चार्ट (Chart), ग्राफ (Graph) आदि को प्रिंट किया जा सकता हैं यह 3D Printing भी कर सकते हैं इसके द्वारा बैनर पोस्टर आदि को प्रिंट किया जा सकता हैं|

“Plotter एक ऐसा आउटपुट डिवाइस हैं जो चार्ट (chart), ग्राफ (Graph), चित्र (Drawing), रेखाचित्र (Map)
आदि को हार्ड कॉपी पर प्रिंट करता हैं ”

प्लॉटर के लाभ (Advantages of plotters)

  • प्लॉटर कागज की बहुत बड़ी शीट पर डाटा को प्रिंट कर सकता हैं।
  • प्लॉटर से प्लाईवुड, एल्यूमीनियम, शीट स्टील, कार्डबोर्ड, और प्लास्टिक सहित फ्लैट सामग्री पर प्रिंट कर सकते हैं।
  • प्लॉटर से किसी भी समान पैटर्न को बिना किसी इमेज खराबी के हजारों बार बनाया जा सकता है।

प्लॉटर की कमियां (Disadvantages of Plotter)

  • पारंपरिक प्रिंटर की तुलना में प्लॉटर्स काफी बड़े होते हैं।
  • पारंपरिक प्रिंटर की तुलना में प्लॉटर्स बहुत अधिक महंगे हैं।

प्लॉटर के प्रकार (Types of Plotter)

  • Drum pen Plotter
  • Flat bed Plotter

Drum Pen Plotter

यह एक ऐसा Plotter हैं जिसमे आकृति बनाने के लिए पेन का प्रयोग किया जाता हैं पेन के द्वारा कागज पर चित्र या आकृति का निर्माण किया जाता है इस डिवाइस में कागज एक ड्रम के ऊपर चढ़ा रहता हैं जो धीरे धीरे खिसकता जाता है और पेन प्रिंट करता जाता हैं यह एक मैकेनिकल कलाकार की तरह कार्य करता हैं कई Drum Pen Plotter में Fiber Tipped pen का प्रयोग होता है यदि उच्च क्वालिटी की आवश्यकता हो तो Technical Drafting Pen का प्रयोग किया जाता हैं कई रंगीन प्लॉटर में चार या चार से अधिक पेन होते हैं प्लॉटर एक आकृति को इंच प्रति सेकंड में प्रिंट करता हैं|

download

Flat bed Plotter

फ्लैट बेड प्लॉटर में कागज को स्थिर अवस्था में एक बेड या ट्रे में रखा जाता हैं इसमें एक भुजा पर पेन लगा रहता हैं जो मोटर से कागज पर ऊपर-नीचे (Y-अक्ष) और दाये-बाये (X-अक्ष) पर घूमकर चित्र या आकृति का निर्माण करता हैं इसमें पेन कंप्यूटर से नियंत्रित होता हैं|


antivirus

सरल शब्दों में सरांश
  1. प्‍लॉटर एक ऐसा आउटपुट डिवाइस हैं जो चार्ट, ग्राफ, चित्र , रेखाचित्र आदि को हार्ड कॉपी पर प्रिंट करने का कार्य करता हैं।
  2. ड्रम पेन प्‍लॉटर और फ्लेट बेड प्‍लॉटर ये दोनों ही प्‍लॉटर के प्रकार होते हैं।
  3. प्‍लॉटर से 3D प्रिंटिग के साथ-साथ इसमें बैनर पोस्‍टर आदि को प्रिंट किया जा सकता हैं।
  4. ड्रम पेन प्‍लॉटर एक ऐसा प्‍लॉटर होता हैं जिसमें आकृति बनाने के लिए ,पेन का प्रयोग किया जाता हैं।
  5. फ्लेट बेड प्‍लॉटर में कागज को स्थिर अवस्‍था में एक बेड या ट्रे में रखा जाता हैं।
  6. फ्लेट बेड प्‍लॉटर इसमें एक भुजा पर पेन लगा होता हैं इसमें उस पेन को कम्‍प्‍यूटर से नियंत्रित किया जाता हैं।

error: Content is protected !!