पेजमेकर में प्रिंट सेटअप कैसे करे

प्रिन्‍ट डायलॉग बॉक्‍स का परिचय (An Overview on the print dialog box)

जब आप File मेन्‍यू से Print का चयन करते हैं, तो पेजमेकर आपके चयनित (Selected) प्रिन्‍टर के लिये प्रिन्टिंग डायलॉग बॉक्‍स को प्रदर्शित करता हैं।

  • अपने पब्लिकेशन को प्रिन्‍ट करने के लिये Print बटन पर क्लिक कीजिये।
  • प्रिन्‍ट किये बिना प्रिन्टिंग डायलॉग बॉक्‍स को बंद करने तथा सेट प्रिन्टिंग विकल्‍पों की स्थिति में परिवर्तन करने के लिये Cancel बटन पर क्लिक कीजिये।
  • प्रिन्‍ट डॉक्‍यूमेंट विकल्‍प को पुन: प्रदर्शित करने के लिये Document बटन पर क्लिक कीजिये।
  • पोस्‍टस्क्रिप्‍ट प्रिन्‍टर के लिये अन्‍य प्रिन्टिंग विकल्‍पों को देखने के लिये Paper, Options, Color विकल्‍पों पर क्लिक कीजिये।
  • पोस्‍टस्क्रिप्‍ट प्रिन्‍टर्स के लिये प्रिन्‍टर-विशिष्‍ट गुणों को देखने के लिये Features बटन पर क्लिक कीजिये।
  • नॉन-पोस्‍टस्क्रिप्‍ट प्रिन्‍टर के लिये अन्‍य प्रिन्टिंग विकल्‍पों को देखने के लिये Setup, Options, Color विकल्‍पों पर क्लिक कीजिये।
  • प्रिन्‍ट डायलॉग बॉक्‍स की सेटिंग को पुन: सेट करने के लिये Reset बटन पर क्लिक कीजिये।

Image result for print dialog box in pagemaker

अब प्रिन्‍ट डायलॉग बॉक्‍स में उपलब्‍ध विभिन्‍न विकल्‍पों में से प्रत्‍येक के बारे में जानेंगे, जिनका प्रयोग आप पब्लिकेशन के लिये अपने डाक्‍यूमेंट को सेट करने के लिये करेंगे।

डॉक्‍यूमेंट प्रिन्‍ट करना (Print Document)

प्रिन्‍टर (Printer) :- यदि आपने एक से ज्‍यादा प्रिन्‍टरों के लिये ड्राइवर्स को लोड किया हैं, तो यहां से प्रिन्‍टर के प्रकार का चयन कीजिये, अन्‍यथा आपका चयनित डिफॉल्‍ट प्रिन्‍टर प्रदर्शित होगा।

प्रतियां (Copies) :- आप पेज की कितनी प्रतियां प्रिन्‍ट करना चाहते हैं, यह यहां चयन किया जाता हैं। डॉक्‍यूमेंट की कई प्रतियां प्रिन्‍ट करने के लिये, प्रतियों की संख्‍या टाइप कीजिये।

कोलैट (Collate) :- यह विकल्‍प प्रिन्‍ट हुए आउटपुट को मिश्रित करता हैं। यदि आप 1 से 5 संख्‍या तक के पेजों की दो प्रतियां प्रिन्‍ट करना चाहते हैं, तो यह कमांड पेज 1-5 को मिश्रित रूप में दो बार प्रिन्‍ट कर देगी।

रिवर्स (Reverse) :- इसका प्रयोग डॉक्‍यूमेंट पेज के प्रिन्‍ट क्रम को उल्‍टा करने के लिये किया जाता हैं। अर्थात् जब आप 1-5 को प्रिन्‍ट करेंगे, तो 5-1 प्रिन्‍ट होगा।


प्रूफ (Proof) :- इस विकल्‍प का चयन करके आप निम्‍न स्‍तरीय प्रूफ के रूप में पेजों को प्रिन्‍ट कर सकते हैं।

पेज (Pages) :- यदि आप All का चयन करते हैं, तो पूरा डॉक्‍यूमेंट प्रिन्‍ट होगा तथा अगर आप Ranges का चयन करते हैं, उन पेजों का चयन कर सकते हैं, जिनका प्रिन्‍ट आप प्राप्‍त करना चाहते हैं। उदाहरण के लिये, पेज 7 से 18 तक के पेजों को प्रिन्‍ट करने करने के लिये ranges रेडियो बटन का चयन करके टैक्‍स्‍ट बॉक्‍स में 7-18 टाइप कीजिये। यदि आप अलग-अलग पेजो को प्रिन्‍ट करना चाहते हैं, तो पेज संख्‍या को कॉमा से विभाजित कीजिये। उदाहरण के लिये, पेज 2, 6 और 12-18 को प्रिन्‍ट करने के लिये टैक्‍स्‍ट बॉक्‍स में 2, 6, 12-18 टाइप कीजिये।

बुक (Book) :- यदि आप पुस्‍तक के पब्लिकेशन को प्रिन्‍ट करना चाहते हैं, तो यह विकल्‍प वैध (valid )होता हैं। इस विकल्‍प के द्वारा आप पुस्‍तक में स्थित सभी पब्लिकेशन्‍स के सभी पेजों को प्रिन्‍ट कर सकते हैं।

प्रिंट ड्राप डाउन लिस्ट (Print drop down list) :- ‘Both Pages’ का प्रयोग एक समय पर देानों और डॉक्‍यूमेंट प्रिन्ट करने के लिये किया जाता हैं। ‘Odd Pages’ का प्रयोग विषम संख्‍या वाले पेजों को पहले प्रिन्‍ट करने के लिये किया जाता हैं। इसके बाद ‘Even Pages’ का चयन करके पेजों के पिछले भाग में सम संख्‍या वाले पेजों को प्रिन्‍ट किया जा सकता हैं।

ओरिएंटेशन (Orientation) :- इसमें दो आइकॉन होते हैं, पोर्ट्रेट (Portrait) और लैंडस्केप (landscape) उपयुक्‍त आइकॉन का चयन कीजिये।

इग्‍नॉर नॉन-प्रिन्टिंग (Ignore ‘Non-Printing’) :- यदि आप प्रिन्‍ट न होने वाले कैरेक्‍टर्स को भी प्रिन्‍ट करना चाहते हैं, तो इस विकल्‍प का चयन कीजिये।


रीडर्स स्प्रेड (Reader’s Spreads) :- आप दो पेजों के फैलाव का मूल्‍यांकन कर सकते हैं।

प्रिन्‍ट के विकल्‍प (Print Options)

प्रिन्‍ट ऑप्‍शन को प्रिन्‍ट डॉक्‍यूमेंट डायलॉग बॉक्स के Options बटन पर क्लिक करके ओपन किया जा सकता हैं।

प्रतिशत (Percentage) :- आप पेज को प्रिन्‍ट करने से पहले उसके आकार को माप सकते हैं।

रिड्यूस टू फिट (Reduce to Fit) :- यदि पेपर का आकार आपके द्वारा डिजाइन किये गये डॉक्‍यूमेंट के आकार से कम हैं, तो इस कमांड का प्रयोग करके आप डॉक्‍यूमेंट का प्रिन्‍ट पेज पर प्राप्‍त कर सकते हैं, भले ही पेपर का आकार छोटा हो।

थम्‍बनेल (Thumbnails) :- थम्‍बनेल डॉक्‍यूमेंट के सभी पेजों पर एक नजर दौड़ाने, पूरी डिजाइन थीम को देखने का सबसे आसान तरीका हैं। इस विकल्‍प का प्रयोग करके आप सभी पेजों आइकॉन के रूप में प्रिन्‍ट करा सकते हैं। एक पेज में अधिकतम 16 थम्‍बनेल का प्रयोग किया जाता हैं।

ड्यूप्‍लैक्‍स (Duplex) :- ड्यूप्‍लैक्‍स का प्रयोग एक बार में पेज के दोनों ओर प्रिन्‍ट करने के लिये किया जाता हैं। यदि आप दोनों ओर सही प्रिन्‍ट चाहते हैं, तो आपको इसका ध्‍यान देना होगा। इसमें None, Short Edge तथा Long Edge जैसे विकल्‍प भी होते हैं।

ऑप्‍शन्‍स (Options) :- इसमें कई विकल्‍प होते हैं, जिन्‍हें पेज पर स्‍वत: प्रिन्‍ट किया जा सकता हैं, जैसे कि प्रिन्‍टर का चिन्‍ह और पेज की सूचना,पेज सेटअप,पेज सेटअप डायलॉग बॉक्‍स में निर्दिष्‍ट पेज आकार पर फिट करने के लिये पूरे आकार को छोटे-छोटे खंडो मे विभाजित कर दिया जाता हैं। पेजमेकर स्‍वत: पेज के कोनों की प्रिन्‍ट न होने वाली मार्जिन के बाहर जाने वाले खंडो को ओवरलैप कर देता है या फिर यह आप स्‍वत: भी कर सकते हैं।

कलर विकल्‍प (Color Options) :- कलर ऑप्‍शन को प्रिन्‍ट डॉक्‍यूमेंट डायलॉग बॉक्‍स के Color बटन पर क्लिक करके ओपन किया जा सकता हैं। यह प्रिन्टिंग कलर पर नियंत्रण प्रदान करता हैं।

कम्‍पोजिट (Composite) :- जब इस विकल्‍प का चयन किया जाता हैं तो रंग विभाजित नहीं होते हैं बल्कि ये ग्रेशेड्स या रंगों के निकटतम अनुमान के रूप में प्रिन्ट होगा। रंगों को कलर प्रिन्‍टर पर प्रिन्‍ट करने के लिये, Composite बटन पर क्लिक कीजिये। यदि आप एक लेजर प्रिन्‍टर का प्रयोग कर रहे हैं, तो इस विकल्‍प का चयन करनें पर आपको ग्रेशेड्स प्राप्‍त होंगे।

प्रिन्‍ट कलर्स इन ब्‍लैक (Print Colors In Black) :- सभी कलर प्रिन्‍ट को संग्रहित प्रक्रिया और स्‍पॉट पृथक्‍करण(Separations) के साथ उसी स्‍क्रीनिंग प्रतिशत में काले शेड में प्रिन्‍ट करता हैं।

पृथक्‍करण (Separations) :- जब आप पृथक्‍करण (Separations) रेडियो बटन का चयन करते हैं, तो सेपरेशन पॉप-अप लिस्‍ट सक्रिय हो जाती हैं। इसमें डॉक्‍यूमेंट के लिये परिभाषित किये गये स्‍पॉट और प्रोसेस कलर्स शामिल होते हैं। इससे उस पृथक्‍करण(Separation) का चयन कीजिये जिसे आप प्रिन्‍ट करना चाहते हैं और फिर पॉप-अप लिस्‍ट में एक X जोड़ने के लिये ‘Print This Ink’ चेक बॉक्‍स पर क्लिक कीजिये। पेजमेकर प्रिन्‍ट कॉलम में X वाले कलर्स के लिये पृथक्‍करण (Separation) को बस प्रिन्‍ट करेगा।

सीएमएस सेटअप (CMS Setup) :- इस कमांड का प्रयोग कलर मैनेजमेंट के लिये किया जाता हैं। पेजमेकर का ओपन स्ट्रक्चर आपको स्‍क्रीन पर प्रदर्शित और अंतिम आउटपुट में प्रिन्‍ट होने वाले कलर्स को बेहतर प्रबंधित करने के लिये एक संगत कलर मैनेजमेंट सिस्‍टम (Color Management System or CMS) का प्रयोग करने देता हैं।पब्लिकेशन का निर्माण करने के लिये उपयोग किये जाने वाला प्रत्‍येक डिवाइस, स्‍कैनर, मॉनीटर, डेस्‍कटॉप प्रिन्‍टर तथा प्रिन्टिंग प्रेस, रंगों के सीमित सेट को प्रदर्शित या पुन: निर्मित कर सकती हैं। रंग का वह स्‍पेक्‍ट्रम जिसका पुननिर्माण एक डिवाइस कर सकती हैं, उसे उसकी रंग विस्‍तार (Color Gamut) कहते हैं। कई डिवाइसों का कलर गैमट निर्माता द्वारा डिवाइस प्रोफाइल नामक एक फाइल में रिकॉर्ड किया जात हैं।

CMS (Color Management System) एक डिवाइस के रंगों को कलर गैमट (Color Gamut),या कलर स्‍पेस से डिवाइस स्‍वंतत्र मॉडल में अनुवादित करता हैं तथा फिर कलर गैमट पर कलर सूचना को फिट करता हैं।CMS प्रत्‍येक डिवाइस के रंग के गुण उसे डिवाइस प्रोफाइल से प्राप्‍त करता हैं, तथा डिवाइस पर निर्भर रंग सूचना का मापन डिवाइसों के बीच करता हैं। रंग प्रबंध न उन डिवाइसों में बहुत महत्‍वपूर्ण है जिनमें छोटे कलर गैमट होते हैं, जैसे कि डेस्‍कटॉप प्रिन्‍टर। कलर गैमट जितना छोटा होगा, यह CMS के साथ कलर गैमट के अंतरों का सामंजस्‍य स्‍थापित करने में यह उतना ही उपयोगी होगा।

प्रिन्‍ट ऑल इंक (Print All Inks) :- इस कमांड का प्रयोग X वाले सभी रंगों को चिन्हित करने के लिये किया जाता हैं।

प्रिन्‍ट नो इंक (print No Inks) :- इस कमांड का प्रयोग रंगों की लिस्‍ट से सभी X को हटाने के लिये किया जाता हैं।

ऑल टू प्रोसेस (All to Process) :- इस कमांड का प्रयोग सभी स्‍पॉट कलर सेपरेशन्‍स को अस्‍थायी रूप से प्रोसेस सेपरेशन्‍स में परिवर्तित करने के लिये किया जाता हैं।

रिमूव अनयूज्‍ड (Remove Unused) :- इस कमांड का प्रयोग उपयोग न हुए रंग को हटाने के लिये किया जाता हैं।

डॉक्‍यूमेंट को प्रिन्‍ट करना (Printing Document)

  • File मेन्यू पर क्लिक कीजिये।
  • Print विकल्‍प का चयन कीजिये या फिर कीबोर्ड से Ctrl + P दबाइये। ऐसा करते ही Print Document डायलॉग बॉक्‍स चित्र की तरह ओपन हो जाएगा।
  • प्रिन्‍ट डॉक्‍यूमेंट डायलॉग बाक्‍स में, Copies टैक्‍स्‍ट बॉक्‍स में 4 टाइप कीजिये।
  • Pages रेडियो बटन विकल्‍प में, Range का चयन कीजिये।
  • रेंज टैक्‍स्‍ट बॉक्‍स में 1 – 10 टाइप कीजिये।
  • Options बटन पर क्लिक कीजिये। ऐसा करते ही Print Options डायलॉग बॉक्‍स स्‍क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगा।
  • प्रिन्‍ट ऑप्‍शन डायलॉग बॉक्‍स में Reduce to fit रेडियो बटन का चयन करके डॉक्‍यूमेंट को पेज के आकार में फिट कीजिये।
  • Color बटन पर क्लिक कीजिये। ऐसा करते ही Print Color डायलॉग बॉक्‍स स्‍क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगा।
  • प्रिन्‍ट कलर डायलॉग बॉक्‍स में Separations रेडियो बटन का चयन कीजिये।
  • Print all inks विकल्‍प का चयन कीजिये।
  • अंत में Print बटन पर क्लिक कीजिये। डॉक्‍यूमेंट प्रिन्‍ट हो जाएगा।

 


error: Content is protected !!