Set background color in HTML table

टेबल का बैकग्राउन्‍ड रंग निश्चित करना (Specifying Background Color Of The Table)

आप पूरी टेबल की प्रत्‍येक पंक्ति‍ या प्रत्‍येक सैल का बैकग्राउन्‍ड का रंग बदल सकते हैं। बैकग्राउन्‍ड का रंग बदलने के लिए कमाण्‍ड का प्रयोग करें-

<table border = “5” bgcolor = “Green”>

उपरोक्‍त कोड में <table> टैग में ही bgcolor को जोड़ा गया हैं। इस कमाण्‍ड के उपयोगिता को समझने के लिए उदाहरण को देखें।

उदाहरण:-

<table border = “5” bgcolor = “Green”>

<td>

Hypertext Markup Language


</td>

</table>

 

पूरे टेबल (table) का बैकग्राउन्‍ड का रंग हरा होगा।

पूरे टेबल में प्रत्‍येक सैल का रंग अलग-अलग देने के लिए उसके प्रत्‍येक <td> टैग में bgcolor = “ ” जोड़ना होगा जिसका रंग निश्चित करना हैं जैसे उदाहरण को देखें:-


उदाहरण:-

<table width = “75” border = “2”>

<td bgcolor = “Green”>

Red

</td>

<td bgcolor = “blue”>

Blue

</td>

</table>

उदाहरण को क्रियान्वित करने के बाद आपको इस प्रकार ब्राउजर पर परिणाम दिखेगा।

दोनों सैल का रंग भिन्‍न हैं। Green का बैकग्राउन्‍ड रंग हरा हैं तथा BLUE का नीला।

अब हम टेबल के पूरी पंक्ति के बैकग्राउन्‍ड का रंग बदलते हैं। उदाहरण में हम दो पंक्ति बनाने तथा दोनों पंक्तियों को अलग-अलग रंग प्रदान करते हैं।

उदाहरण:-

<table width = “200” border = “2”>

<tr bgcolor = “red”>

<td> RED </td>

<td> again red </td>

</tr>

<tr bgcolor = “blue”>

<td> BLUE </td>

<td> blue again </td>

</tr>

</table>

उदाहरण का परिणाम आप इस ब्राउजर पर देखेंगे-

इस तरह आप calendar, Price Table या अन्‍य किसी भी तरह की टेबल बना सकते हैं तथा इस पर आधारित डाटा को डिजाइन कर सकते हैं।


error: Content is protected !!