Text Selection with Mouse in Windows

Text Selection with Mouse in Windows

1) Text select with Shift Key and Mouse Click

यह माउस की बहुत ही Simple Trick हैं| MS Word की तरह Text Editor प्रोग्राम और वेब पेज पर आप सभी text को या उसके किसी हिस्से को Shift key और माउस क्लिक से सिलेक्ट कर सकते हैं| पैराग्राफ की शुरुआत में कर्सर रखें और Shift key प्रेस कर पैराग्राफ के अंत में या जहाँ तक आप टेक्स्ट को सिलेक्ट करना चाहते हैं वहाँ पर क्लिक करें| ऐसा करने पर Text select हो जायेगा|

2) Text Select with double and triple click

  • सिर्फ एक वर्ड को सिलेक्ट करने के लिए उस पर डबल क्लिक करे |
  • किसी वाक्य को सिलेक्ट करने के लिए Ctrl Key प्रेस करके उस वाक्य में कहीं भी क्लिक करें, ऐसा करने पर पूरा वाक्य सिलेक्ट हो जाएगा |
  • पूरा पैराग्राफ सिलेक्ट करने के लिए उस पैराग्राफ पर एक साथ ट्रिपल क्लिक करे, ऐसा करते ही पूरा पैराग्राफ सिलेक्ट हो जायेगा|
  • अगर आप एक से अधिक पैराग्राफ को सिलेक्ट करना चाहते है तो उस पैराग्राफ के प्रारंभ में कर्सर लाये और बाद मे Shift Key प्रेस करके इसके आखरी में क्लिक करे |
  • अगर आपको एक से अधिक पैराग्राफ सिलेक्ट करने है जो अलग अलग जगह पर है, तो उन्हे सिलेक्ट करते समय Ctrl Key प्रेस करके रखिये |

3) Select Multiple Text and file

इस ट्रिक का उपयोग कर आप एक से अधिक फ़ाइलों को या एक से अधिक टेक्स्ट को सिलेक्ट कर सकते हैं| Ctrl Key प्रेस करके टेक्स्ट या फ़ाइलों को सिलेक्ट करें|

4) Select text in square shape

इसके अलावा आप टेक्स्ट को Square या Diagonal आकार में भी सिलेक्ट कर सकते है | इसके लिए Alt Key प्रेस करके माऊस को आयताकार ड्रैग करें|

5) Page Zoom In and Zoom Out

माउस स्क्रॉल से वर्ड डॉक्युमेंट्स या वेब पेज को ज़ूम इन या ज़ूम आउट कर सकते हैं| इसके लिए Ctrl Key प्रेस और Hold कर ज़ूम इन करने के लिए माउस स्क्रॉल अप और ज़ूम आउट के लिए स्क्रॉल डाउन करें|


error: Content is protected !!