Use of Image Editing Software

Use of Image Editing Software (इमेज एडिटिंग सॉफ्टवेयर का प्रयोग)

Image editing सॉफ्टवेयर विजुअल image बनाने के लिए तैयार किए जाते हैं| इसमें image या तो अत्यंत सरल Screen केप्चर होती है या यह एक 3D रियलिस्टिक image हो सकती है| लेकिन दोनों ही image दर्शक को कुछ सूचना देती हैं| अलग-अलग Programs की जटिलता और क्षमता अलग-अलग होती है लेकिन अधिकतर Image editing प्रोग्राम कुछ कैटेगरीज तक ही सीमित होते हैं कुछ प्रोग्राम क्रॉसओवर भी करते हैं जैसे Macintosh और Windows के लिए Canvas प्रोग्राम जिसमें Bitmap और Vector दोनों की editing क्षमता होती हैं|

Bitmap Editing Programs

Bitmap editing Programs सबसे आसान Image editing सॉफ्टवेयर होते हैं| जो पहचानने और वर्णन करने के लिए इस्तेमाल होते हैं| Bitmap पिक्सेल का संग्रह होता है| जो एक ग्रिड वर्क पैटर्न में व्यवस्थित होता है और कोई भी प्रोग्राम जो आपको एक Bitmap में पिक्सेल को बदलने की अनुमति देता है वह Bitmap editing Programs कहलाता है| Bitmap editing Programs अलग अलग टाइप के होते हैं और यह Bitmap इमेजेस में अलग-अलग प्रकार के परिवर्तन अलग-अलग मात्रा में कर सकते हैं| इसके अलावा इनके द्वारा पढ़े और लिखे जाने वाले फाइल फॉर्मेट की वैरायटी में भी परिवर्तन कर सकते हैं|

Bitmap editing प्रोग्राम को कभी कभी पेंट स्टाइल प्रोग्राम भी कहा जाता है| क्योंकि कुछ टूल्स का प्रयोग एक Bitmap ग्रिड पर रंगीन पिक्सेल को पेंट करने के लिए होता है| एयर ब्रश या क्रेयॉन जैसे टूल्स Bitmap image के भीतर पिक्सेल के अलग- अलग पैटर्न बनाते हैं|

Bitmap Editing Programs name

  • Adobe Photoshop
  • Corel Paint Shop Pro
  • Corel Painter
  • Adobe Fireworks
  • Corel Photo-Paint
  • Photoshop Elements
  • GNU Image Manipulation Program
  • Microsoft Paint

Vector Editing Program

Vector editing program image बनाने के लिए lines, circles, square आदि का प्रयोग करते हैं| Vector editing program Bitmap editing program की अपेक्षा परिभाषित एवं वर्गीकृत करने में बहुत कठिन होते हैं क्योंकि जितनी तरह की इमेजिस को आप गणितीय रूप से परिभाषित कर सकते हैं वह वास्तव में असंख्य है| कुछ प्रोग्राम बहुत ही आसान और बेसिक होते हैं| जबकि कुछ बहुत पावरफुल होते हैं| Vector प्रोग्राम कुछ विशेष प्रकार की graphic images तक सीमित होते हैं| इनका प्रयोग image को काल्पनिक रूप से बनाने के लिए डिजाइन किया जाता है|

Vector Editing Program Name

  • Adobe Illustrator
  • CorelDRAW
  • Adobe Freehand
  • Adobe Fireworks
  • Sketch
  • Affinity Designer
  • Vecteezy Editor

Screen Capture Program

Screen capture आपके कंप्यूटर Screen के Bitmap “स्नैपशॉट” होते हैं| इनका प्रयोग एक कंप्यूटर प्रोग्राम के विशेष Feature को दर्शाने के लिए होता है या इन्हें एक ऐसे आसान तरीके के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है जिससे कंप्यूटर Screen से एक image को लेकर graphic में बदला जा सके| जिसे आप एडिट कर सकें| उदाहरण के लिए, यदि आपकी Screen पर एक Vector graphic प्रदर्शित की गई है और आप graphic का Bitmap वर्जन चाहते हैं तो आप image को जैसी वह Screen पर दिखती है वैसे ही Capture कर सकते हैं|

Screen Capture Programs की सबसे आधुनिक जनरेशन बहुत से Programs के साथ आती है जो एक साथ मिलकर काम करते हैं| यह प्रोग्राम आमतौर पर एक Screen Capture Utility, एक Bitmap editing और एक image management program से बने होते हैं| Screen Capture प्रोग्राम कंप्यूटर Screen को एक Bitmap graphic में कन्वर्ट करते हैं| Bitmap editing program आपको graphic की कलर वैल्यू, border जोड़ने, editing करने, या रिजोल्यूशन बदलने की अनुमति देते हैं| जबकि image management program आपको Bitmap फाइल्स ऑर्गेनाइज करने, इमेजिस को थंबनेल की तरह देखने और फाइल्स के ग्रुप को प्रिंट करने की अनुमति भी देते हैं|



error: Content is protected !!