Video Recording and Tap Formats

Video Recording and Tap Formats

Ampex Recorder

Ampex शब्द एक कंपनी का नाम है| जो कैलिफोर्निया में स्थित है और जो audio उपकरणों का निर्माण करती है और Alexander M Pontiff Excellence इसका विस्तृत रूप है| 1950 में audio और video में video recording के क्षेत्र में एक लीडर बना| इस कंपनी में quadruplex format का आविष्कार किया जिसे ब्रॉडकास्ट उद्योग में मैग्नेटिक tape पर टेलीविजन प्रोग्राम्स के रिकॉर्डिंग के लिए प्रयोग किया जा रहा है|

1967 में ABC (American broadcaster corporation) ने Ampex recorder को पहली बार रिपोर्टिंग इवेंट्स के slow motion replay को तुरंत display करने के लिए प्रयोग किया| इसी वर्ष में Ampex ने पोर्टेबल ब्रॉडकास्ट video recorder का भी अविष्कार किया जो आउटडोर लोकेशंस में ब्रॉडकास्ट क्वालिटी video को शूट करने में मददगार साबित हुआ|

1970 में Ampex ने पहले रोबोटिक लाइब्रेरी सिस्टम को प्रारंभ किया जिससे TV स्टेशन में TV विज्ञापनों को तुरंत Re sequence करने में मदद मिली| Ampex सिस्टम का प्रयोग अब नहीं हो रहा है सभी आधुनिक रिकॉर्डिंग के लिए डिजिटल format का प्रयोग किया जाता हैं |

VERA Recorder

VERA (Vision electronic recording apparatus) एक प्रारंभिक video format था, जो 1952 की शुरुआत में BBC द्वारा विकसित किया गया था जो इसमें video signals के द्वारा हाई फ्रीक्वेंसी को रिकॉर्ड करने के लिए करीब 200 इंच प्रति सेकंड की तेज स्पीड का प्रयोग किया गया जो काफी अधिक होती है|


VERA प्रति रील ब्लैक एंड व्हाइट video की करीब 405 लाइनें 15 मिनट की रिकॉर्डिंग में कर सकने में सक्षम था| 1952 में डेवलपमेंट शुरू हो गया था लेकिन VERA को 1958 तक परफेक्ट बना दिया गया उसके बाद से Ampex, quadruptex video रिकॉर्डिंग सिस्टम को हटा दिया गया था|

U MATIC Recorder

U MATIC एक video Cassette format है जिसे पहली बार अक्टूबर 1969 में सोनी द्वारा प्रोटोटाइप के रूप में दिखाया गया और सितंबर 1971 में बाजार में उतारा गया| यह प्रारंभिक video format में से एक था जिसमें एक कैसेट के अंदर video tape होती थी| पहले ऐसा open reel format में नहीं होता था| playback, fast forward और rewind के दौरान सप्लाई और टेक अप रील उलटी दिशा में काम करते हैं| एक घड़ी की दिशा में चलता है तो दूसरा घड़ी के विपरीत दिशा में| जबकि अधिकांश अन्य कैसेट आधारित tape फॉर्मेट्स में ऐसा नहीं होता है|


1980 के प्रारंभिक वर्षों में सोनी ने एक सेमी बैक वर्ड कंपेटिबल हाई बैंड या BVU (Broadcast video U Matic) format की शुरुआत की और ओरिजिनल U MATIC format ही लो बैंड format कहलाया| हाई बैंड format में एक बेहतर कलर रिकॉर्डिंग सिस्टम और निम्न नाइस लेवल था|
सोनी ने BVU format में फाइनल इंप्रूवमेंट किया और इसे BVU SP (सुपीरियर परफॉर्मेंस) कहां गया| सुपीरियर परफॉर्मेंस उस format पर किया जाने वाला बेहतर वेरिएशन है जो अच्छे video रिस्पांस और कम नॉइज़ के लिए Chrome tape का प्रयोग करता है|

1990 में इसे सोनी बीटा कैम SP (beta cam SP) के द्वारा काम से हटा दिया गया| U MATIC का प्रयोग आजकल मुख्यधारा उत्पादन में नहीं होता है लेकिन इसे विश्व में प्रायः सभी TV stations के द्वारा process की जाने वाली एक सस्ती और मजबूत सुविधा के रूप में जाना जाता हैं|

Betamax Recorder

Betamax इसे Beta भी कहा जाता है| एक home video Cassette tape recording format है जिसे सोनी ने विकसित किया था और 10 मई 1975 में रिलीज किया था| इन कैसेट्स में 1/2 inch (12.7mm) चौड़ी video tape होती है| जो देखने में पहले वाले प्रोफेशनल 3/4 inch (19.05mm) U MATIC format tape की तरह ही होती हैं| इस format को भी आमतौर पर कार्य में प्रयोग नहीं किया जाता है लेकिन अब भी इसे कुछ लोग विशेष एप्लीकेशंस के लिए प्रयोग करते हैं|

Beta cam

Beta cam 1/2 इंच प्रोफेशनल video tape प्रोडक्ट्स में से एक ही होता है| इससे 1982 में सोनी ने विकसित किया था| सभी Beta cam वेरिएंट जिनमें Beta cam से Beta cam SP और डिजिटल Beta cam शामिल है| यह एक ही शेप के कैसेट्स का प्रयोग करते हैं जिसका अर्थ है vaults और अन्य स्टोरेज सुविधाओं को तब बदलना नहीं पड़ता जब एक नए format में अपग्रेड किया जाता है| यह कैसेट 2 साइज में आते हैं S और L | Beta cam camera label S tape ही लोड कर सकते हैं जबकि VTR में S और L दोनों tape चलाए जा सकते हैं|


Video 2000

Video 2000 को video Concept cassette या VCC भी कहा जाता है| यह एक कंप्यूटर VCR सिस्टम और video tape स्टैंडर्ड है जिसे फिलिप्स ने डेवलप किया था| video 2000 के प्रोडक्ट्स का डिस्ट्रीब्यूशन 1979 में शुरू हुआ और 1988 में बंद हुआ| video 2000 में डबल साइड कैसेट का प्रयोग होता था| यह कैसेट VHS से थोड़े बड़े होते थे और इनमें प्रत्येक साइड में 4 घंटे का video record किया जा सकता था| तकनीकी रूप से यह VHS और beta Max दोनों से बेहतर था|

Compact video cassette

Compact video cassette कुछ प्रारंभिक video कैसेट फॉर्मेट्स में से एक था| जो इससे पहले के फॉर्मेट्स जैसे VHS और betamax से छोटे tape इस्तेमाल करता था और इसे जापान की कंपनी Funai Electronic ने विकसित किया था| इस format के लिए VCR का पहला मॉडल 212 था जो 1980 में funai और technocolor ने मिलकर बनाया था| दोनों कंपनी ने इस format को होम video मार्केट में उतारने के लिए इसके निर्माण के लिए एक जॉइंट वेंचर बनाया था, जिस सिस्टम ने VCR को शुरू किया और साथ ही हैंड हेल्ड कैमरे की भी शुरुआत की| अपने समय का एक बहुत ही छोटा और हल्का कैमरा था|

Camcorder

Camcorder video camera recorder एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है, जो एक video camera और एक video recorder को एक ही यूनिट में कंबाइन करती हैं| एक Camcorder को अन्य डिवाइस से अलग करने के लिए जो video रिकॉर्ड करने में सक्षम है जैसे सेलफोन और कॉन्पैक्ट डिजिटल कैमरा एक Camcorder को आमतौर पर एक पोर्टेबल डिवाइस के रूप में पहचाना जाता है जिसमें video capture और recording इसके प्राइमरी फंक्शन होते हैं| सबसे पहले के Camcorder में video tape पर analog recording होती थी| 1990 से digital recording का नियम बनाया गया| लेकिन इसका recording माध्यम tape ही था| 2000 के प्रारंभिक समय से लेकर tape को स्टोरेज माध्यम के रूप से धीरे धीरे हटाकर tape less समाधान जैसे Optical disk, Hard Disk drive और Flash Memory को लाया गया| सभी tape आधारित Camcorder video कैसेट के रूप में निकाले जाने वाले माध्यम के रूप में video कैसेट्स का प्रयोग करते हैं|


error: Content is protected !!