View Menu in MS Word

View Menu in MS Word

इस मेन्यु का प्रयोग डॉक्यूमेंट को विभिन्न तरीके से देखने के लिये किया जाता है। इससे हम विभिन्न टूलबार को Show एवं Hide कर सकते हैं। इसमें कुल चौदह ऑप्शन होते है। जो निम्न है।

Normal Page layout

इसमें डॉक्यूमेंट को नार्मल व्यू में देख सकते है।

Web layout

इसमें डॉक्यूमेंट को वेब ले आउट में देखा जाता है। इस option को चलाने से पृष्ठ Internet File के रूप में दिखाई देगा।

Reading Lay out

इस व्यू में डॉक्यूमेंट को रीडिंग लेआउट में देखकर उस को रीड कर सकते है।

Print Layout

इस लेआउट में डॉक्यूमेंट को प्रिंट लेआउट में देख सकते है अर्थात् जिस तरह का प्रिंट आउट निकलता है। उस तरह का दिखता है।

Outline

इस option को चलाने से प्रत्येक Paragraph के शुरू में चौकोर चिन्ह आ जायेगा। जिसपर Mouse लेजाकर Paragraph को ऊपर नीचे कर सकते हैं।

Task pane Option

इस option का उपयोग task pane को लाने और छुपाने के लिए करते हैं। task pane word screen में दायीं तरफ होता है। जो आप्शन के अनुसार बदलता रहता है।


Toolbars option

MS Word की सभी टूलबार को यहाँ से लाया एवं हटाया जाता है। इसमें कुल अठारह टूलबार होती है। और आवश्यकता के अनुसार टूलबार का निर्माण भी किया जा सकता है। यह टूलबार अपने आप कार्य के अनुसार आ जाती है और हट जाती है।

Formatting Toolbar
Standard Toolbar
Auto text Toolbar
Table and border toolbar
Drawing
Database
E-Mail
Forms
Frame
mail merge
Picture
Word Art etc.

Ruler option

Ruler Bar को यहाँ से Show एवं Hide किया जाता है। एमएस वार्ड डॉक्यूमेंट में इससे मार्जिन एवं पैराग्राफ की सेंटिंग की जाती है। इस पर टेब का प्रयोग किया जाता है। जिससे टेब की को सेट किया जाता है।

Document Map option

यह Frame बनाकर एक तरफ सिर्फ Heading की लिस्ट दिखायेगा। जिस heading पर क्लिक करेंगे उसका लेख स्क्रीन पर आ जायेगा। इसे बंद करने के लिए दोबारा उसी option पर क्लिक करें।

Thumbnails option

इस ऑप्शन से बडे डॉक्यूमेंट को देखा जा सकता है। इससे एक पेज से दूसरे पेज पर आसानी से जा सकते है। इसमें बडे डॉक्यूमेंट को आसानी से देखा जा सकता है।

Footnotes option

इस option के द्वारा किसी भी शब्द या paragraph के बारे में दिए गाय नोट को देख सकते हैं।


इस option को चलाने के लिए Insert menu में Reference के अंतर्गत Footnote Option पर क्लिक करें। निम्नलिखित dialog box खुलेगा। जिसमे उपस्थित option के द्वारा लेख के बारे में नोट लिखने के लिए पृष्ठ में जगह fix करते हैं।

Footnote:- इस radio button पर क्लिक करने से पृष्ठ के नीचे नोट लिखने के लिए जगह fix हो जाती है।

Endnote:- इस radio button पर क्लिक करने से लेख के नीचे नोट लिखने के लिए जगह fix हो जाती है।

Auto number:- इस radio button पर क्लिक करने से नोट के लिए नंबर क्रम से आ जायेंगे। जैसे- 1,2,3,4,5,6,7,8, आदि।

Custom Mark:- इस Red button पर क्लिक करके अपनी इच्छानुसार “Keyboard” के द्वारा कोई भी निशानी टाइप कर सकते हैं। जैसे- A, B, C आदि।

Symbol

इस पर क्लिक करते ही चिन्ह वाला dialog box खुलेगा।

Markup option

इस option का उपयोग कमेंट और track change को छुपाने और दर्शाने के लिए करते हैं।

Comment option

इस option के द्वारा दिए गए कमेंट को देख सकते हैं। यह option उस समय चालू होगा जब Insert Menu में comment option पर click करके किसी चीज़ के बारे में कोई टिपण्णी लिखें। अब इस लिखे गए कमेंट को देखने के लिए ऊपर वाले आप्शन का उपयोग करते हैं।

Header & Footer

हैडर और फुटर में उस मैटर को सेट किया जाता है। जिसको हमें डॉक्यूमेंट के प्रत्येक पेज पर शो करना होता है। इसमें जो मैटर या टेक्स्ट जोडा जाता है। वह डॉक्यूमेंट के प्रत्येक पेज के ऊपरी हिस्से में हैडर और पेज के निचले हिस्से में फुटर शो होता है। इसकी सेटिंग पेजसेट अप ऑप्शन से की जाती है। इस ऑप्शन से डॉक्यूमेंट में हैडर एवं फुटर को लगा सकते है इसके साथ हैडर एवं फुटर टूलबार शो होने लगती है। यह डॉक्यूमेंट के प्रत्यके पेज पर शो होता है। हैडर पेज को टॉप मार्जिन में जोडा जाता है। इसमें पेज नंबर, कुल पेज, एवं ऑटो टेक्स्ट आदि को जोडा जाता है। इसकी टूलबार से हैडर से फुटर में फुटर से हैडर में जा सकते है। स्क्रोल करके भी इस कार्य को किया जा सकता है। इसकी टूलबार सहायता से इसको manage किया जाता है।

Footer

यह पेज के निचले हिस्से में लगाया जाता है। अर्थात् यह पेज के Bottom margin में लगाया जाता है। इसके मार्जिन को पेजसेट अप से सेट किया जाता है। इसमें वह सभी आईटम जोडे जा सकते है। जो हैडर मे जोडे जाते है। हैडर फुटर टूलबार के Close Button पर क्लिक करके इनको क्लोज किया जाता है। हैडर या फुटर पर डबल क्लिक करके इसमें Editing का कार्य कर सकते है।

Markup

इस ऑप्शन से Comment को Show एवं Hide किया जाता है। अर्थात् यह कामेंट में प्रयोग होता है। इससे Reviewing नाम की टूलबार आती है। जिससे मार्कअप का प्रयोग किया जाता है। इससे टेक्स्ट को हाईलाईट भी किया जाता है।

Full Screen

इस ऑप्शन से डॉक्यूमेंट को फूल स्क्रीन में देखा जा सकता है।

Zoom

इस ऑप्शन से डॉक्यूमेंट को विभिन्न प्रकार से जूम करके देखा जा सकता है।


4 thoughts on “View Menu in MS Word”

Comments are closed.

error: Content is protected !!