Web Browser (वेब ब्राउजर) को समझाइए|

Web Browser

World wide web ब्राउज़र को सामान्यतः वेब ब्राउसर कहा जाता है | वेब ब्राउसर सॉफ्टवेयर होते है जिनकी सहायता से इन्टरनेट की इन्फोर्मेशन को एक्सेस किया जाता है | ये client program होते है तथा हायपर टेक्स्ट दस्तावेजो के साथ संवाद करने और उन्हें प्रदर्शित करने में सक्षम होते है | वेब ब्राउजर का यूज कर इन्टरनेट पर उपलब्ध विभिन्न सेवाओ का यूज कर सकते है |

वेब ब्राउजर दो प्रकार के होते है :-

1. टेक्स्ट आधारित ब्राउजर:- ये ब्राउजर केवल टेक्स्ट को सपोर्ट करते है |

2. ग्राफिकल ब्राउज़र:- ये ब्राउजर मल्टीमीडिया जैसे टेक्स्ट, वीडियो, एनीमेशन, ऑडियो आदि को सपोर्ट करते है

वेब ब्राउजर के माध्यम से वेबसाइट को कनेक्ट करने के लिये निम्नलिखित Steps को follow करते है-
Step 1 : वेब ब्राउजर मे वेब साइट के URL को Type करते है जैसे- www.CyberDairy.com!

Step 2 : ब्राउजर वेब सर्वर से कनेक्शन बनाता है।

Step 3 : वेब सर्वर Resquest को रिसीव करता है।


Step 4 : वेब ब्राउजर आपकी स्क्रीन पर वेब पेज को प्रदर्शित करता है तथा ब्राउजर और सर्वर के बीच कनेक्शन क्लोज हो जाता है। हालांकि विभिन्न प्रकार के वेब ब्राउजर बाजार मे उपलब्ध है लेकिन मुख्य रूप से प्रयोग होने वाले वेब ब्राउजर निम्न है-
1. Microsoft Internet Explorers
2. Netscape navigator
3. Google Chrome
4. Mozilla Firefox
5. Opera Mini
6. Safari
7. Microsoft edge
8. Maxthon


error: Content is protected !!