What is Array in JavaScript

What is Array in JavaScript

Array जावास्क्रिप्ट की ऐसी वस्तुएं (objects) हैं, जो मानो की किसी श्रंखला को स्टोर कर सकते हैं ये मान Array में इंडेक्स किए गए स्थानों पर स्टोर किए जाते हैं किसी Array में तत्वों की कुल संख्या को उस Array की लंबाई कहा जाता है किसी Array के किसी विशेष तत्व को उस Array के नाम और बड़े कोष्टक में उसके इंडेक्स के मान (index value) को रखकर उपयोग किया जा सकता है Array तत्वों के Index शून्य(0) से प्रारंभ होते हैं और अंतिम इंडेक्स उसे array की लंबाई से एक कम संख्या के बराबर होता है|

उदाहरण के लिए, हम 10 संख्याओं का एक Array numb उपयोग कर सकते हैं ऐसी स्थिति में हम कहेंगे कि इस Array की लंबाई 10 है इसमें पहली संख्या का इंडेक्स 0 और अंतिम अर्थात दसवीं संख्या का इंडेक्स 9 होगा हम इस array के पांचवें तत्व का संदर्भ numb[4] लिख कर देंगे| इसी प्रकार अन्य तत्वों के बारे में समझा जा सकता है|

JavaScript Array Video Tutorial in Hindi

अगर आप ऐरे क्या होता है और इसे स्क्रिप्ट बनाने में किस प्रकार से प्रयोग किया जाता है सीखना चाहते हैं तो आप हमारे द्वारा बनाया गया ये विडियो जरुर देखिये, इस विडियो में आप निम्नलिखित कांसेप्ट समझ पाएंगे

  • What is JavaScript array
  • How to Declare array
  • how to initialize array
  • Array length property

Declaring Array (Array घोषित करना)

जावास्क्रिप्ट में किसी Array का उपयोग करने से पहले उसको घोषित करना अनिवार्य है Array को हम निम्नलिखित में से किसी भी विधि से घोषित कर सकते हैं-

Array_name=new array [array_length];
Array_name=new array[ ] ;

जहां array_name उस Array का नाम है और array_length उसकी लंबाई है पहली विधि में Array की लंबाई स्पष्ट घोषित की गई है जबकि दूसरी विधि में लंबाई घोषित नहीं है वैसे जावास्क्रिप्ट आवश्यकता होने पर किसी भी Array की लंबाई अपने आप बढ़ा लेता है भले ही उसे निश्चित लंबाई के साथ घोषित किया गया हो|

उदाहरण के लिए, ऊपर बताए Array numb को निम्न प्रकार घोषित कर सकते हैं


Numb = new array [10];

अब यदि आप किसी व्यंजक में numb[15] देते हैं, तो जावास्क्रिप्ट उस Array की लंबाई को उसी के अनुसार 16 तक बढ़ा देगा|

Dense array

Dense array एक ऐसा Array होता है जिसका निर्माण उसके सभी तत्वों को कोई विशेष मान देकर किया जाता है, दूसरे शब्दों में उसके तत्वों का प्रारंभिक मान उसकी घोषणा के समय ही रख दिया जाता है अन्य सभी बातों में Dense array का उपयोग साधारण Array की तरह ही किया जाता है|
किसी Dense array के निर्माण या घोषणा का सामान्य रूप निम्न प्रकार है

Array_name=new array[value0, value1,……,value n];

जहां value0, value1…. आदि कोई अच्छा है यहां क्योंकि इंडेक्स 0 से प्रारंभ होकर n तक है इसलिए इस Array में तत्वों की संख्या n+1 होगी|


error: Content is protected !!