What is Array List in VB.Net

ArrayList

Array list collection vb.net मे available एक powerful data structure है। यह array की तरह ही multiple elements को maintain करने की सुविधा देता है। यह array मे data values को आसानी से add, delete, insert, view etc. के लिए methods provide करता हैं। इसमे किसी भी location मे data को insert किया जा सकता है, remove किया जा सकता है, find किया जा सकता है। यह एक dynamic data structure है जिसकी size automatically change हो जाती है। यह data को sort करने की भी सुविधा देता है।

Creating an Array List: Array list को प्रयोग करने से पहले इसका एक object declare करना पड़ता है। इसे declare करते समय new keyword का use किया जाता है और इसकी size को define नहीं किया जाता है।

Dim alist As new ArrayList

Methods of ArrayList

1.Add: इस method का प्रयोग Arraylist मे item को Add करने के लिए किया जाता है।

Syntax: ArrayList.Add (item)

Item: arraylist मे add किया जाने वाला item.

Example: alist.Add( “one”)


alist.Add (“two”)

alist.Add (“four”)

2.Insert: इस method को arraylist मे item को specific position मे insert करने के लिए किया जाता है। इसमे item की index की भी आवश्यकता पड़ती है जहां item को insert करना है।

Syntax: ArrayList.Insert (index, item)

Index: arraylist मे item की position

Item: arraylist मे add की जाने वाला item.


Example: alist.Insert (2, “three”)

3.Remove: इस method का प्रयोग किसी item को arraylist से remove करने के लिए किया जाता है।

Syntax: ArrayList.Remove (item)

Example: alist.remove (“one”)

RemoveAt: इस method का प्रयोग की item को उसकी index के द्वारा remove करने के लिए किया जाता है।

Syntax: Arraylist.removeat (index)

Example- alist.Removeat (2)

4.Sort: इस method का प्रयोग arraylist मे उपलब्ध items को sort करने के लिए किया जाता है।

Syntax: ArrayList.Sort ( )

Example- alist.sort ( )

5.Item: इसका प्रयोग arraylist मे store की गई values को access करने के लिए किया जाता है। items के access करने के लिए index का use किया जाता है।

Syntax: ArrayList.item(index)

Example- alist.item(0)

Count: इस property का use arraylist मे available items को count करने के लिए किया जाता है। यह integer type की value return करती है।


error: Content is protected !!