What is Assembly in VB.Net

इस पोस्ट में हम जानेगे की VB.Net में Assemblies क्या है और इसके क्या कार्य है |

Assemblies

डॉट नेट में एक या एक से अधिक फाइल्स के लॉजिकल ग्रुप को असेम्बली कहते है | एक Assemble एक सिंगल DLL (Dynamic Link Library) या EXE फाइल्स का संग्रह होती है | डॉट नेट असेम्बलीज में एक पर्टिकुलर असेम्बली के बहुत से Version को Retain करना संभव होता है | प्रत्येक असेम्बली में एक Manifest तथा Compile Code होता है | डॉट नेट असेम्बलीज पूर्ण Self Describing होती है | यह डॉट नेट फ्रेमवर्क का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह प्रोग्राम के रन होने के लिए कई प्रकार की जानकारी को शामिल करती है,साथ ही साथ यह निम्नलिखित कार्य करती है।

  • यह CLR के द्वारा रन होने वाले कोड्स को शामिल करता है। Microsoft Intermediate Language के Code बिना Assembly के Execute नहीं किए जा सकते है। यह एक Associated Assembly बना देता है।
  • यह Program की Security Limitations को Define करता है। यह प्रोग्राम को Execute करने के लिए Request और Permission को Process करता है।
  • यह Type Limitations को बनाता है। सभी Identify किए गए Types Assembly मे Store हो जाते है।
  • यह Version Limitation को Define करता है।
  • यह Deployment Unit को Create करता है।
  • यह Program के Side By Side Execution को Support करता है।

एक असेम्बली या तो एक DLL हो सकती है या एक EXE हो सकती है असेम्बली फाइल दो टाइप की हो सकती है |

  • Single File Assembly
  • Multi File Assembly

 


error: Content is protected !!