What is Data Rate in Multimedia

What is Data Rate in Multimedia

Data Rate वह Rate होती है जिस पर सूचना को ट्रांसफर किया जाता है| इसे सूचना की मात्रा प्रति यूनिट टाइम के रूप में व्यक्त किया जाता है| उदाहरण के लिए, कॉमन टाइप की Data Rate तब प्रयोग होती है जब हम हार्ड ड्राइव की स्पीड को megabits/second में प्रयोग करते हैं अन्य उदाहरण है kilo bits/second जो अक्सर कंप्रेस ऑडियो फाइल्स के साथ प्रयोग किया जाता है| एक बार आप डेटा रिटर्न निर्धारित कर लेते हैं उसके बाद आप की सूचना ट्रांसफर होती है तो यह अलग करना संभव हो जाता है कि आपको वीडियो स्टोर करने के लिए कितनी हार्ड ड्राइव स्पेस की जरूरत होगी|

Bit rate based format

Bit Rate आधारित फॉर्मेट सबसे सरल होते हैं जब एक फाइल साइज कैलकुलेटर की जाती है ऐसा इसलिए क्योंकि Bit Rate वाकई में डेटा Rate होती है खासतौर से Bit Rate वह Data Rate है जो प्रति यूनिट समय में bits की संख्या के रूप में निर्धारित की जाती हैं|

कई लोकप्रिय फॉर्मेट्स डाटा को Bit Rate के रूप में स्टोर करते हैं| इनके कुछ उदाहरण है DV, MPEG 1, MPEG 2, MPEG 4, REAL MEDIA और WINDOWS MEDIA| इनमें से कुछ फॉर्मेट्स अलग अलग Bit Rate का समर्थन करते हैं एवं क्वालिटी आधारित एंकोडिंग का लेकिन जब तक आप एवरेज Bit Rate को जानते हैं तब तक आप इसे फाइल साइज कैलकुलेटर करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं|

एक बिट रेट – आधारित फॉर्मेट की फाइल साइज को कैलकुलेट करना

फाइल साइज कैलकुलेट करने के लिए आपको तीन चीजें जाननी चाहिए video Bit Rate, audio Bit Rate (यदि आपके वीडियो में साउंडट्रैक है) और वीडियो की लंबाई इसका फार्मूला निम्न है-

video bit rate + audio bit rate * #second = total file

(#bits/second) (#bits/second) size(#bits)

bits की संख्या को bits, kilobits या megabits मैं व्यक्त किया जा सकता है| आप bits को बाइट्स से या सेकंड्स को समय की दूसरी इकाई से भी रिप्लेस कर सकते हैं और यह सभी चीजें काम करती हैं| आवश्यक यह है कि पूरी इक्वेशन के दौरान साइज और टाइम की इकाइयां एक जैसी ही होनी चाहिए|


एक बार जब आपके पास टोटल फाइल साइज होती हैं (bits, kilo bits, megabits आदि) तो आप शायद ऐसी megabyte या gigabyte में कन्वर्ट करना चाहोगे| ऐसा करने के लिए आपको केवल bits को bytes में बदलना होगा और kilo को Mega या Giga में बदलना होगा| उदाहरण के लिए आपको नीचे बताया गया है कि कैसे आप 36,500,000 bits को Megabytes में कन्वर्ट कर सकेंगे|

1. 36,500,000 (bits) / (8) (bits/bytes) = 4,562,500 bytes

2. 4,562,500 bytes / (1,048,576) (bytes/megabytes) = ~4035 megabytes

डिजिटल मल्टीमीडिया में, Bit Rate सूचना की मात्रा को दर्शाता है या संपूर्ण जानकारी जो रिकॉर्डिंग के समय के प्रत्येक यूनिट में स्टार्ट होती हैं| Bit Rate कई फैक्टर्स पर निर्भर होती हैं|

  • ओरिजिनल मटेरियल को अलग-अलग फ्रीक्वेंसी पर सैंपल किया जा सकता है|
  • सैंपल्स bits की अलग अलग संख्या का प्रयोग कर सकते हैं|
  • डाटा को अलग-अलग स्कीम द्वारा एनकोड किया जा सकता है|
  • सूचना को अलग एल्गोरिदम या अलग-अलग डिग्री पर डिजिटल तरीके से कंप्रेस किया जा सकता है|

आमतौर पर, फैक्टर्स को लेकर पसंद बनाई जाती हैं ताकि Bit Rate को न्यूनतम और मैटेरियल क्वालिटी को अधिकतम करके वांछित परिणाम प्राप्त किए जा सके|


error: Content is protected !!