What is Dithering in Multimedia

What is Dithering in Multimedia

Dithering एक तकनीक है जिसका प्रयोग कंप्यूटर ग्राफिक्स में एक सीमित color Palette के भीतर इमेजों में color के गहराई का भ्रम पैदा करने के लिए होता है अर्थात इस प्रक्रिया से अधिक रंग एवं उनके shades बनाए जा सकते हैं| एक Dithering image में, palette में जो color उपलब्ध नहीं हैं वह अनुमानित रूप से उपलब्ध Palette के भीतर colored pixel के डिफ्यूजन से बनाया जा सकता है हमारी आंखें इस डिफ्यूजन को कलर्स का मिक्सचर समझ लेती हैं|

जब किसी Display system में किसी image को ठीक ढंग से प्रदर्शित करने के लिए पर्याप्त रंग नहीं होते हैं तब Dithering तकनीक से अनगिनत रंगों का Palette तैयार किया जा सकता है अक्सर एक 24 bit color image को 256 रंगों का dither किया जा सकता है| Dithering का प्रयोग विभिन्न प्रकार के पैटर्नस बनाने में किया जाता है जिनका प्रयोग Background, Film shading तथा anti aliasing प्रभाव के रूप में होता है| जब Dithering को किसी image के किनारों पर प्रयोग किया जाता है तो इसे anti aliasing कहां जाता है|

हम जो भी image scan करते हैं उसकी क्वालिटी हमेशा इस्तेमाल के योग्य नहीं होती है यह इसलिए होता है क्योंकि हो सकता हैं डॉक्यूमेंट की क्वालिटी ही खराब हो या फिर Scanner बहुत हाई क्वालिटी का न हो| उदाहरण के लिए, एक डॉक्यूमेंट की कॉपी में पूरे पेज पर बहुत से छोटे छोटे black dots हैं| image की क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए बहुत सी सॉफ्टवेयर तकनीकों का प्रयोग होता है gray के अलग-अलग shades के लिए विशेष ट्रीटमेंट की जरूरत होती है खासतौर से उन फोटोग्राफ्स के लिए जिनमें gray के व्यापक range shades होते हैं| Scanner एवं printer एक तकनीक का इस्तेमाल करते हैं जिसे halftones कहा जाता है|

यदि हम काफी दूरी से एक बहुत ही छोटे एरिया को देखते हैं तो हमारी आंखें छोटे एरिया के भीतर की बहुत सी बारीकियों को देख नहीं पाती हैं और केवल उस एरिया की मोटी गहराई को ही रिकॉर्ड करती हैं यह सिद्धांत half toning तकनीक में व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाता है| एक न्यूज़पेपर या पत्रिका में फोटोग्राफिक रिप्रजेंटेशन halftone s इमेजेस के उदाहरण है| यहां प्रिंटिंग प्रेस बहुत ज्यादा रंगों को प्रिंट नहीं कर पाती हैं अतः फोटोग्राफ्स को डिस्क्रीट बिंदुओं में जोड़ा जाता है जिसमें वास्तविक फोटोग्राफ के कुछ ज्यादा इस्तेमाल होने वाले रंग होते हैं|

halftone प्रक्रिया में बिंदुओं के जिन पैटर्न का प्रयोग Scan या print की गई इमेजों को बनाने के लिए होता है वह gray या colors के continues shades का भ्रम पैदा करते हैं| एक halftone प्रक्रियाओं में halftone बिंदुओं का साइज उनकी gray या color वैल्यू के अनुसार अलग अलग होता है| gray value जितनी गहरी होती है बिंदुओं का आकार उतना ही बड़ा होता है| Dithering सॉफ्टवेयर को अक्सर image एडिटिंग प्रोग्राम्स के रूप में बनाया जाता है| और यह कई मल्टीमीडिया authoring सिस्टम में एप्लीकेशन के Palette मैनेजमेंट टूल्स के एक हिस्से के रूप में उपलब्ध भी होता है|


error: Content is protected !!