What is filter

Filter एक criteria or condition होता है। जिसके आधार पर डाटाबेस फाईल मे रिकार्डस को सर्च किया जाता है। या इनपुट किया जाता है। इसमे Field के डाटा टाईप के आधार पर condition तैयार की जाती है। टेबिल मे फिल्टर लगाने पर डाटा रिकार्ड फिल्टर होकर आ जाते है। इसमे condition बनाने के लिये मेथामेटिकल एंड लाॅजिकल दोनो प्रकार के operator का प्रयोग किया जाता है।
जैसे=, <=, >=, <> and, or, not

Example:- city=”sagar” इसमे केवल वही रिकार्डस आयेगे जिनके city field मे sagar डाटा होगा ।अर्थात उन्ही लोगो की लिस्ट शो होगी जो सागर में रहते है।

फ़िल्टर का प्रयोग फॉर्म ,रिपोर्ट एवं डेटाबेस टेबल आदि में किया जा सकता है

डाटा को फ़िल्टर निम्न प्रकार से किया जा सकता है

  • Filter by form-: इस फिल्टर मे यूजर value को सिलेक्ट करता है। इसमे एक साथ अलग फील्ड मे अलग-अलग शर्त के आधार पर टेबिल से रिकार्डस को सर्च किया जा सकता है।

record menu → filter → filter by form

  • Filter by selection इसमे जिस value को सर्च करना होता है। उसको सिलेक्ट करते है। तो उस value वाले रिकार्ड सर्च हो जाते है। यह सर्च करने का सबसे आसान तरीका होता है। इसमे एक साथ दो ऑप्शन का प्रयोग नही कर सकते है।

record menu→ filter→ filter by selection


  • filter by excluding selection यह selection के विपरीत होता है। जिस value को सिलेक्ट करते है। उसको छोडकर सभी रिकार्ड आ जाते है।

record menu→ filter→ filter by excluding selection

  • advance filter इसमे यूजर अपने अनुसार condition बना सकता है। इसमे “or”,”and”एवं “not” आदि का भी प्रयोग आसानी से किया जा सकता है। इस आॅपशन पर क्लिक करने पर एक विंडो आती है।

इस विंडो में उस फील्ड को चुनते है। जिसमे फिल्टर लगाना होता है।

यहाँ से sorting भी की जा सकती है। यदि sorting करना है। तो उसका प्रकार चुनते है। criteria मे शर्त एवं उसकी value लिखते है। डिफाल्ट रूप से बराबर condition रहती है। बाजू वाले काॅलम मे उसी फील्ड या दूसरे फील्ड को लेते है। और criteria मे कोई मान एवं शर्त देते तो उन दोनो के बीच मे and आॅपरेटर आ जाता है। तो or के नीचे value or operator का प्रयोग करते है।

फिल्टर सेट करने के बाद record menu से उसको apply filter/sort option पर क्लिक करते है। जिससे वह फिल्टर रन हो जाता है। और रिकार्डस को फिल्टर करके प्रदर्शित करता है। फिल्टर को हटाने के लिये record menu मे जाकर remove filter/sort पर क्लिक कर देते है। जिससे फिल्टर हट जाता है। फिल्टर को as a query भी सेव किया जा सकता है। जिसका प्रयोग बाद मे क्वेरी को रन करके किया जा सकता है। इससे फिल्टर को पुनः बनाने मे समय नष्ट नही होता है।

file menu→ save as→ select type query→ type query name→ click ok button


Right click on filter→ save as query→ type name→ click ok

Example

SELECT * FROM sanjay WHERE sanjay.city=”sagar”;

इस क्वेरी मे संजय नाम की टेबिल मे वे सभी रिकार्डस आ जायेगे जिनकी सिटी सागर है।


error: Content is protected !!