What is Hypertext?

What is Hypertext (हाइपरटेक्स्ट क्या है)

Hypertext एक टेक्स्ट आधारित सूचना है जो विभिन्न sub topics के बीच प्रासंगिक Hyperlink के द्वारा interlink की जाती है| जो टेक्स्ट पाठकों को ऑन स्क्रीन डॉक्यूमेंट एवं अन्य रिसोर्सेज के बीच तुरंत कहीं से भी आने जाने की सुविधा प्रदान करें और इसे स्क्रीन पर दिखाई देने वाले कुछ highlight Keywords को सेलेक्ट करके आसानी से किया जा सके Hypertext कहलाता है| Hypertext अधिकांशत तौर से वर्ल्ड वाइड वेब पर ही दिखाई देता है वर्ल्ड वाइड वेब बहुत ही लोकप्रिय है एवं इंटरनेट एक्सेस करने का यह एक बहुत ही उत्कृष्ट तरीका है| इसकी लोकप्रियता का मुख्य कारण Hypertext नामक एक अवधारणा का प्रयोग करना ही है|

एक बेहतर तरीके से डिजाइन किया गया Hypertext डॉक्यूमेंट यूजर को इंटरनेट पर उपलब्ध विस्तृत जानकारी के भंडार में से तुरंत वांछित सूचना को खोजने में मदद करता है| Hypertext डॉक्यूमेंट इसे link की एक सीरीज की सहायता से करते हैं| link एक विशेष प्रकार का आइटम होता है जो उस Hypertext डॉक्यूमेंट में रहता है| जो डॉक्यूमेंट को दूसरे डॉक्यूमेंट के साथ कनेक्ट करते हैं| जो link किए गए आइटम के बारे में अधिक जानकारी प्रदान करता है|

आप Hypertext link का प्रयोग टेक्स्ट के एक सेक्शन पर क्लिक करके या किसी इमेज पर क्लिक करके कर सकते हैं| यह किसी भी वेब पेज में किया जाता है इससे या तो पूरा वेब पेज खुले या लिंक्ड वेब पेज पर एक image खुलेगी| टेक्स्ट या इमेज जो इस तरह की links प्रदान करते हैं को Hypertext या hyperlink या hotspot कहां जाता है|
Hypertext फीचर उन सभी टाइटल्स के लिए महत्वपूर्ण होता है जिसमें बहुत सारा रिफरेंस मटेरियल होता है जैसे Microsoft Encarta, Windows help line system भी Hypertext का एक अच्छा उदाहरण है|

किसी पुस्तक के पाठक किसी अनजाने शब्दों को खोजने के लिए सबसे पहले index का ही सहारा लेते हैं| इसमें असफल होने पर पाठक किसी अन्य पुस्तक में इस शब्द का रिफरेंस खोजते हैं अधिक संख्या में रिफरेंस जो किसी एक सब्जेक्ट को खोजने के लिए चाहिए में काफी समय लग जाता है| जब सूचना links, index और computer पर स्टोर की गई है तब Hypertext इस प्रक्रिया की मदद करता है और यूजर को इन रिफरेंस की पूर्ति करने के लिए बार-बार भ्रमण करने के अवसर प्रदान करता है|


error: Content is protected !!