रिलेशनल डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम क्या है

रिलेशनल डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम क्या है
(What is Relational Database Management System (RDBMS))

Relational database management system एक डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम है जो रिलेशनल मॉडल पर आधारित है एक डेटाबेस जिसमें डाटा टेबल में स्टोर होता है तथा उस डेटा के मध्य रिलेशनशिप भी टेबल में स्टोर होती हैं यह टेबल के फॉर्म्स को बिना बदले हुए सभी तरीकों से डाटा को एक्सेस किया जा सकता है|

रिलेशनल डेटाबेस में प्रयोग किया गया सॉफ्टवेयर रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम के नाम से जाना जाता है रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम को RDBMS के नाम से भी जाना जाता है रिलेशनल डेटाबेस बहुत शक्तिशाली है क्योंकि इसमें डाटा को डाटा बेस में स्टोर करना और इसे ऑपरेट करना आसान है रिलेशनल डेटाबेस का अति आवश्यक फीचर यह है कि इसमें एक ही डेटाबेस में कई टेबल को स्टोर कर सकते हैं तथा सारी टेबल के डेटा के मध्य में रिलेशनशिप को स्थापित किया जा सकता है|अतः रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम का एडवांसमेंट है रिलेशनल डेटाबेस में एक डेटाबेस में प्रयोग MS Access, MS SQL, server Oracle इत्यादि मुख्य रूप से प्रयोग किए जाने वाले RDBMS सॉफ्टवेयर है|

रिलेशनल डेटाबेस का उपयोग क्यों (Why use Relational Database)

RDBMS रिलेशनल डेटा मॉडल पर आधारित है इसमें डाटा को Row तथा Column के रूप में स्टोर किया जाता है और डेटाबेस में एक से अधिक टेबल के मध्य की रिलेशनशिप टेबल के रूप में स्टोर होती है RDBMS का प्रयोग करने के मुख्य कारण निम्नलिखित हैं

  • यह डाटा को टेबल के रूप में उपलब्ध कराता है|
  • इसमें डाटा को रो तथा कॉलम के रूप में भी स्टोर कर सकते है|
  • Row को यूनिक आइडेंटिटी Primary key के द्वारा उपलब्ध कर सकते है|
  • यह डाटा को शीघ्रता से वापस करने के लिए Index को क्रिएट करता है|
  • दो या दो से अधिक टेबल के बीच में रिलेशनशिप को स्थापित कर सकते हैं|
  • मल्टी यूजर एक्सेसिबिलिटी को उपलब्ध कराता है जिसे व्यक्तिगत यूजर्स के द्वारा नियंत्रित किया जा सकता है|

error: Content is protected !!